Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रस्सा खेंच में दिखाया कमाल, मिला स्थान….आनंद उत्सव में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों ने खेल में दिखाई अपनी प्रतिभा

80 फ़ीट रोड स्थित हनुमान ताल परिसर में हुई विभिन्न प्रतियोगिता।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मध्य प्रदेश राज्य आनंद विभाग के तत्वाधान में मध्य प्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक जारी आनंद उत्सव के तहत अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस क्रम में रतलाम जिले की कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार विगत दिवस हनुमान ताल पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न इवेंट हुए।

रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। रेलवे के राजेश श्रोत्रिय ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेलकर्मी सुरेंद्र अग्निहोत्री ने चेयर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रस्सा खेंच प्रतियोगिता में राजेश श्रोत्रिय और सुरेंद्र अग्निहोत्री की टीम विजेता रही।

विजेता प्रतिभागियों को पार्षद निशा पवन सोमानी और आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.