Logo
ब्रेकिंग
धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...

दौड़ में ऐसा संकल्प….नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे

-नामली प्रखंड में बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” के तहत दौड़ का किया आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नामली प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ नगर पालिका से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंग जिला सह सयोंजक आशु टांक, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़, लाखनसिंह कछावा द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते सेलमिया चौराहा पर संपन्न हुई, जहां नामली थाना प्रभारी का उद्बोधन हुआ।


बता दें कि रन फॉर हेल्थ इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक हरीश पाटीदार, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख लखनसिंह सोलंकी, धर्म प्रसार प्रमुख आकाश जाट, दीपक चौहान, ईश्वर सोनावा और खंड एवं नगर समति दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं समाज जन उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला प्रसार-प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.