Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

खेल के माध्यम से एकाग्रता एवं शारीरिक संतुलन बेहतर बनाया जा सकता है

-राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने कहा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित समस्त संकायों के अंतर कक्षाओं का छात्र वर्ग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट की मंगलवार को शुरुआत हुई। इस में टूर्नामेंट में विभिन्न संकायों की 32 टीमों ने भाग ले रही है। क्रिकेट टूर्नामेंट, रॉयल काॅलेज केंपस, सालाखेड़ी के खेल मैदान पर आयोजित हो रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट नाॅकआउट पद्धति पर आधारित है, जो टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। नाॅकआउट पद्धति में सीमित ओवरों के मैच खिलाए जा रहे है। क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 15-15 ओवरों के होंगे तथा फाइनल मैच 20 ओवर का खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के शुभारम्भ में राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर गुगालिया ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी एकाग्रता एवं शारीरिक संतुलन बेहतर बना सकता है। खेलों में सहभागिता करने से तन-मन दोनों ही फिट रहते हैं, जब तन-मन स्वस्थ रहेगा तो हमारा पढ़ाई में भी मन लगेगा और आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
राॅयल खेल महोत्सव के संयोजक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मैच फार्मेसी द्वितीय वर्ष एवं बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों के मध्य हुआ। जिसमें बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही।
राॅयल खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, गजराज सिंह राठौर एवं शैलेन्द्रसिंह पंवार के द्वारा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.