Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

यूनियन के जोनल नेताओं ने संभाला मोर्चा, उज्जैन व इंदौर में महामंत्री भोसले की आमसभा

-यूनियन के जनसंपर्क में आठवें वेतन आयोग सहित अन्य मुद्दों पर की गई बातें।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव में मतदान की तारीफ नजदीक आते देख अब वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पश्चिम रेलवे जोन के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
22 नवंबर को उज्जैन और इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में महामंत्री जेआर भोंसले की आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें एसएस शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व रतलाम मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर बारोठ, सीमा कौशिक, रंजना वैष्णव, हेमंत मिश्रा, पंकज पंवार, मनीष जोशी, कपिल गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर उपस्थिति रहे। इस अवसर पर रेल संगठनों के चुनाव में यूनियन को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की गई। संगठनों की मान्यता के लिए चुनाव की संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। महामंत्री द्वारा आमसभा में आठवें वेतन आयोग, रेलवे निजीकरण रोकने, ओपीएस संघर्ष जारी रखने, कार्य घण्टे, नए पदों के सृजन व रिक्त पदों को भरने, पीएलबी की भुगतान सीमा बढ़ाने व अन्य विषयों संबोधन दिया गया।

कर्मचारियों के हितों के लिये लड़ने वाले एकमात्र गैर राजनीतिक संगठन वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन को प्रचंड बहुमत से जिताने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन शाखा द्वारा महामंत्री व मंडल से आए प्रतिनिधियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया। इस अवसर शाखा अध्यक्ष उज्जैन अरुण सक्सेना, शाखा सचिव उज्जैन रविन्द्र उपाध्याय, शाखा अध्यक्ष इंदौर दिलीप सिंह, शाखा सचिव इंदौर भूपेश सोर, जोनल उपाध्यक्ष महिला समिति शबाना शेख, महिला समिति मंडल अध्यक्ष रेणुका पोद्दार, माधुरी शर्मा, कृष्णा शर्मा, किरण शेख , शैलेन्द्र यादव, दयानंद, अशोक दांगी, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत पारकर, लोकेंद्र व्यास, गौरव, शिवम सिंह, मुकेश कैथवास, अनिल चौबे, सागर उदगीर, प्रशांत कोराने, प्रवीण जोशी, नितिन पाल, विनोद ढाका, देवेंद्र राय, पंकज सक्सेना, उमेश टेडिया , एस के लाल, दिलीप सुरावत, समरथ सिसौदिया, राजेंद्र सिंह, शहज़ाद मंसूरी, सन्तोष यादव, चैनसिंह, रमेश जाजू, मुकेश कुमावत व यूनियन के पदाधकारी, सदस्य और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रशांत पाठक द्वारा प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.