Logo
ब्रेकिंग
डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला...

चुनावी पैतरेबाजी, फेरबदल…महू में 15 रेलकर्मियों ने मंडल मंत्री की मौजूदगी में मजदूर संघ की ली सदस्यता, पहनाए गए हार

-मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में रतलाम में किया जनसंपर्क।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव को लेकर पैतरेबाजी व बदलाव का दौर भी जारी है। डॉक्टर अंबेडकर नगर से विभिन्न विभाग के कर्मचारियों द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
प्रवक्ता गौरव दुबे का कहना है कि मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की जा रही हैं। कर्मचारियों ने मजदूर संघ के साथ कार्य करने की इच्छा जाहिर की। विपक्षी यूनियन के कई नेताओं ने भी मंडल मंत्री अभिलाष नागर से मुलाकात की। आगामी मान्यता के चुनाव में समर्थन देने की बात कही।

इन्होंने ली मजदूर संघ की सदस्यता

सदस्यता ग्रहण करने वालों में ट्रेन लाइटिंग स्टाफ से घनश्याम केथवास, टिकट चेकिंग स्टाफ से संजय कुमार और संतोष कुमार, सीएंड डब्ल्यू से क्रेन ड्राइवर धर्मेश मालावत, ट्रैफिक से पॉइंट्समैन कमलेश राव, विवेक बनोधा, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर राजेश परदेसी एवं सीटीसीसी रमेश मीणा, सिंगनल विभाग से लॉरेंस, टिकट चेकिंग स्टाफ के संजय कुमार, एसएसई कफील अहमद सहित 15 रेल कर्मचारियों ने मजदूर संघ की सदस्यता ली। रेलवे कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
मंडल मंत्री नागर ने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर संघ द्वारा 18 रेल कर्मचारियों के निरस्त अनुकंपा नियुक्ति के केस मुख्यालय से स्वीकृत करवाए।एनएफआईआर रेलवे में हर कैटेगरी विभाग के लिए लड़ाई लड़ता हैं। हम रेलवे कर्मचारी से अपील करते हैं कि सदैव कर्मचारियों के हित के लिए लड़ने वाले संगठन, बेदाग छवि वाले पदाधिकारियों का संगठन को वोट करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल मंत्री नागर के अलावा जेसी बैंक डायरेक्टर के पूर्व राकेश दुबे,रोशन लाल कौशल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, गिरीश भट्ट, विजय पाटीदार मौजूद रहे।

लेनार्ड सिटी, न्यू तथा ओल्ड ग्लोबस सिटी में प्रचार

इधर, 20 नवंबर को मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि के नेतृत्व में लेनार्ड सिटी में चुनाव प्रचार किया गया। इससे पूर्व न्यू तथा ओल्ड ग्लोबस सिटी में प्रचार किया गया। जहां सैकड़ों रनिंग कर्मचारियों तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। उन्हें संघ द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया गया तथा आगामी 04, 05 तथा 06 दिसम्बर को मजदूर संघ के पक्ष में चुनाव निशान गुलाब का फूल पर वोट डालने की अपील की। चुनाव प्रचार में सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता, अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, डीआरएम शाखा सचिव वापी चौधरी, यातायात शाखा सचिव संजय कुमार, युवा समिति (रनिंग) अध्यक्ष अटल मीणा, युवा समिति (रनिंग) सचिव महेश प्रजापति, मनीष श्रीवास्तव, धीरज प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.