Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

मान गए भाई….ये टेलेंट किसी से कम नहीं, दैवीय शक्ति का बालरूप, कोई कृष्ण तो बनी राधा

-रेलवे महिला समिति के कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी दिव्यता का कराया अहसास।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कोई बच्चा सलामी दे रहा था… कृष्ण अपनी राधा को साथ लिए नृत्य के माध्यम से प्रेम का प्राकट्य प्रदर्शित कर रहे थे…। यह नज़ारा मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का था। इसमें कलाकार कोई औऱ नहीं, बल्कि नन्हें-मुन्ने दिव्यांग बच्चे थे। जिन्होंने अपने टेलेंट के जरिए अपनी दिव्यता प्रदर्शित की तो हॉल में बैठे दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। सभी ने कहा वाह भाई वाह… मान गए।
दरअसल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम परिसर में स्थित एनेक्सी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई।


बता दें कि पश्चिम रेलवे महिला कल्या‍ण संगठन रतलाम मंडल रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को मदद प्रदान करने और उनकी देखभाल करने में हमेशा आगे रहा है। इस संगठन ने लगातर कार्य करना जारी रखा है। स्वयं को विविध कल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित किया है। इसके साथ ही साथ महिला कर्मचारियों के लिए भी कई सारी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है।
इसी क्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा सपना अग्रवाल के निर्देशन में महिला कल्याण संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए मूक बधिर एवं अन्‍य दिव्यांग बच्‍चों के लिए ‘हम किसी से कम नहीं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जन चेतना परिषद् रतलाम द्वारा संचालित की जा रही संस्था के मूक बधिर एवं अन्य दिव्यांग बच्चों को आंमत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में संस्था के बच्चों द्वारा नृत्य एवं परेड की आकर्षक प्रस्तुती दी गई। संस्था के बच्चों द्वारा ‘जैसा करोगे वैसा भरोगे’ थीम पर एक हृदयस्पर्शी नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। पश्चिम रेलवे महिला कल्या‍ण संगठन की अध्यक्षा सपना अग्रवाल द्वारा संगठन के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों को उपहार का वितरण किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होकर एवं उपहार पाकर बच्चे काफी खुश थे। अपनी तकनीकी भाषा व्यवहार से आपसी संवाद दिल को छू लेने जैसा था।


जन चेतना परिषद संस्था के संचालक एम.एल. दुबे ने कहा कि इन बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को लेकर पश्चिम रेलवे महिला कल्यारण संगठन रतलाम मंडल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो एक सराहनीय कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्याकण संगठन रतलाम मंडल का आभार व्ययक्त। दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से इन बच्चों का मनोबल बढ़ेगा तथा इनकी मानसिक एवं सामाजिक चेतना में भी वृद्धि होगी।
इस कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की सदस्याएं, जन चेतना परिषद के संचालक सहित अन्य‍ सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.