Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि...

रेलवे आईओडब्ल्यू पर दुर्व्यवहार का आरोप…. कर्मचारी को चांटा मारा, डीआरएम ऑफिस में कर्मचारियों का हंगामा

-क्वार्टर के सिंक में मेंटेनेंस कराने की दरख्वास्त को लेकर हुआ विवाद
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत एसएसई आईओडब्ल्यू रमाकांत सारस्वत पर डीजल शेड कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार व उसे चांटा मारने के आरोप लगे है। खबर की सूचना मिलते ही शेड के कर्मचारियों ने डीआरएम ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर सारस्वत पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सारस्वत को डीआरएम रजनीश कुमार ने तलब किया। वहां सारस्वत ने अपना पक्ष भी रखा।
मामला सोमवार का है। डीजल शेड में टेक्नीशियन-1 पंकज कुमार ने आईओडब्ल्यू ऑफिस जाकर मांग की थी कि उसके क्वार्टर के सिंक की रिपेरिंग लंबित है। कई बार शिकायत के बावजूद काम नहीं हुआ। इस बात को लेकर कहासूनी हो गई। बताया जा रहा कि इस बात को लेकर गरमाए एसएसई आईओडब्ल्यू सारस्वत ने पंकज को चांटा मार दिया। इसकी सूचना जब डीजल शेड में लगी तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने डीआरएम ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर नारेबाजी की।
पहले मामले को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी ने समझा। इसके बाद डीआरएम के संज्ञान में दिया गया।
मामले में सारस्वत ने कहा कि कर्मचारी सिंक की रिपेरिंग के लिए आया था। उसे कहा गया कि ठेका खत्म हो गया। नया ठेका होते ही काम पूरा करवा दिया जाएगा। इतने में कर्मचारियों आक्रोशित हो गया। मैंने मामले के साक्षी रहे अपने स्टाफ के साथ डीआरएम से मुलाकात की। उन्हें सत्यता से अवगत कराया।

पूर्व में भी हुआ विवाद

इससे पहले ट्रैफिक वर्कशॉप में पदस्थ रहे सारस्वत से कर्मचारी नितिन जोशी से भी विवाद हुआ था। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस कार्रवाई भी की गई थी। बताया जा रहा कि दो-तीन दिन पूर्व भी आईओडब्ल्यू ऑफिस में किसी से सारस्वत की कर्मचारी की पत्नी से विवाद हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.