Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

ये कैसी नैतिक जिम्मेदारी…..बच्ची की पीड़ा से कोई वास्ता नहीं, स्कूल ऑनर व प्राचार्य पीछे के रास्ते से भागे, अभिभावकों के हंगामें से डरे

-हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दी समझाइश।
-साई श्री स्कूल 5 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिए। प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के 80 फीट रोड स्थित साई श्री स्कूल की यूकेजी की बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना के बावजूद प्रबंधन ने स्कूल सामान्य दिनों की तरह खोल दिया। इससे गुस्साए बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने जोरदार हंगामा किया। सूचना पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ने पर सामने आने के बजाय स्कूल ऑनर व प्राचार्य पिछले रास्ते से भाग निकले। प्रशासन ने स्कूल 5 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिए। दरअसल अभिभावक स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
बता दें कि रविवार को साई श्री स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाली एक 5 वर्षीय बालिका के साथ स्कूल में रहने वाले चौकीदार के पुत्र द्वारा गंदी हरकत किए जाने का मामला सामने आया था


दूसरे दिन स्कूल के बाहर घेराव व आक्रोशित अभिभावकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीएम डॉ. श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम अनिल भाना, एडीशनल एसपी राकेश खाखा,सीएसपी अभिनव बारंगे, औद्योगिक क्षेत्र टीआई वीडी जोशी, स्टेशन रोड टीआई राजेंद्र वर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए थे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाईश देकर शांत करवाया। आगामी पांच दिनों के लिए साई श्री स्कूल को बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। बल्कि जांच करके स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने के मामले में दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इधर, हंगामा बढ़ता देखकर संचालक राकेश देसाई और प्राचार्य श्वेता विन्चुरकर स्कूल के पिछले रास्ते से भाग निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.