Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

इस स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं….यूकेजी की छात्रा के साथ गंदी हरकत, इसी स्कूल का बाल अपचारी है आरोपी

-दर्द से कराही बच्ची ने परिजनों को बता दी आपबीती।
-80 फीट रोड स्थित निजी स्कूल का ही छात्र निकला आरोपी बाल अपचारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के 80 फीट रोड स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा के साथ गंदी हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी 15 वर्षीय इसी स्कूल का बाल अपचारी निकला। बच्ची ने इसकी पहचान की तब पुलिस ने इसे पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
यह मामला 80 फीट रोड स्थित साई श्री स्कूल का है। यहां यूकेजी में पढ़ने वाली छात्रा को तीन दिनों से लगातार बुखार आ रहा था। 27 सितम्बर की मध्यरात बालिका यूरिन करने के लिए उठी तो उसने प्राइवेट पार्ट में जलन हुई। उसने अपनी मां को बताया। मां ने जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट की जांच की। पता चला कि वह सामान्य अवस्था में नहीं है। मां ने जब बालिका से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में एक लड़का उसके साथ गन्दी हरकतें कर रहा था। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल के एक लड़के ने क्लास रूम में ले जाकर पहले टी शर्ट में हाथ डाला। बाद में स्कर्ट उतारकर गंदी हरकत की थी।
बच्ची को स्कूल से लाने ले जाने का काम उसकी मौसी करती है। बच्ची के यह बताने पर मौसी को ध्यान में आया कि वह जब 24 सितम्बर को बच्ची को लेने के लिए स्कूल गई थी। तब बच्ची के टीशर्ट के बटन खुले हुए थे। शरीर लाल हो रहा तथा उसे बुखार भी आ रहा था।
इधर, बच्ची को साथ लेकर उसके
परिजनों ने पहले स्कूल प्रबंधन और बाद में पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज कराई। बाद में बालिका को उसके परिजन पुलिस के साथ स्कूल लेकर गए। तो बालिका ने वह कक्षा दिखाई जहां उसके साथ लड़के ने हरकत की थी। इसके बाद बालिका जब चौकीदार के कमरे के पास पंहुची तो वहां खड़े एक लड़के को देखते ही उसने इशारा किया। बताया कि इसी लड़के ने मेरे साथ गंदा काम किया है, इसे आप मारो। इससे भयभीत लड़का वहां से जाने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
उक्त आरोपी की आयु 15 वर्ष होने पर वह बाल अपचारी श्रेणी में है। यह साई श्री स्कूल में 10वीं का ही विद्यार्थी है। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पर बाल अपचारी के विरुद्ध लैैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो एक्ट) तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.