Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

बवाल के बाद पुलिस अलर्ट, शहर में पूरी तरह से शांति, उपद्रव फैलाने वाले फरार आरोपियों की तलाश

-शनिवार रात गणेश प्रतिमा चल समारोह पर पथराव के आरोपों के बाद फुटेज में नहीं मिला सुराग
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शनिवार रात को मोचीपुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा चल समारोह पर पथराव की अफवाह व इससे उपजे तनाव के बाद फिलहाल शहर में पूरी तरह शांति तथा स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि विवाद के बाद से पुलिस अलर्ट है। रविवार को फ्लैगमार्च निकाला गया। रात में बेवजह घुमने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई।
बता दें कि हंगामा करने पर पुलिस ने 13 नामजद सहित 100 से 150 प्रदर्शनकारियों और वाहनों में नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें पथराव करने जैसा फुटेज अभी नजर नहीं आया है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी थी।
शनिवार की रात हाथीखाना क्षेत्र में वाहनों को नुकसान पहुंचाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

जिनमें लखन रजवानिया, काजल किन्नर, रवि शर्मा, महेन्द्र सोलंकी, जलज सांखला, रवि सेन, विजय प्रजापत, नीलेश, मुकेश बंजारा, मंथन मूसले सहित अन्य नाम शामिल है। इनमें से 5 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(1), 189(2), 190,191(1), 191(3),57,324(5) और 296 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इधर, घटना के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार शाम को शहर का भ्रमण किया। शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। वही रात 11 बजे तक एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा स्टेशन रोड पुराने कंट्रोल रुम पर मौजूद रहे। रात 11 बजे बाद आते जाते लोगों को टोका गया। वहीं चौराहों पर दुकानें बंद करने को कहा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.