Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एमपी आनलाइन के माध्यम से अतिरिक्त चरण में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते

-राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज की प्राचार्या डाॅं. अरोरा ने कहा- बी.एड. प्रवेश हेतु अतिरिक्त चरण उपलब्ध।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाईन काउसिंलिंग का द्वितीय अतिरिक्त चरण प्रारम्भ किया है। यह जानकारी देते हुए राॅयल इंस्टीट्युट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज की प्राचार्या डाॅं. आर.के. अरोरा ने बताया कि बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एम.पी. आनलाईन के माध्यम से इस अतिरिक्त चरण में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।

ऐसे आवेदक जिन्होेनें पूर्व में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन नहीं कराया है, वे इस अतिरिक्त चरण में आनलाईन पंजीयन दिनांक 21 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 के मध्य करा कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आनलाईन नवीन पंजीयन उपरान्त दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि दिनांक 21 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 तक रहेगी।

ऐसे आवेदक जिन्होनें पूर्व में आनलाईन पंजीयन करा लिया है, परन्तु उन्हें किसी भी संस्था का आवंटन नहीं हुआ है। आवंटित संस्था में प्रवेश नहीं लिया है, वे भी इस अतिरिक्त चरण में पुनः शिक्षण संस्थाओं की वरीयता का चयन कर सकते है।

डाॅं. अरोरा ने यह भी बताया कि आनलाईन सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार सीट आवंटन दिनांक 29 अगस्त 2024 को होगा। 29 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 के मध्य आवेदकों को निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.