Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

प्रदर्शनी में दिखाई विभाजन की स्मृति, पोस्टर में नजर आया मंजर

-आमजन के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाई फ़ोटो प्रदर्शनी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 14 अगस्‍त,2024 को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस का आयोजन किया गया। रतलाम स्‍टेशन पर भारत के विभाजन के दौरान के विभिन्‍न परिस्थितियों से आम जनता को अवगत कराने के लिए फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो कलेक्शन को देखकर विभाजन की विभीषिका का मंजर साफ देखा जा सका।

वहीं विभाजन के दौरान रेलवे लोगों के लिए कितना सहारा बनी, कितना सहयोग मिला। इसका डीआरएम रजनीश कुमार ने मौखिक बताया भी।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के कलाकारों द्वारा राष्‍ट्रगान एवं देशभक्ति गीत का प्रदर्शन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया गया।

प्रदर्शनी में रेलवे स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा विभाजन विभीषिका विषय पर बनाई गई ड्राईंग को भी प्रदर्शित किया गया। कुछ उत्‍कृष्‍ट ड्राईंग को इसमें शामिल किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सहित सभी शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी,कर्मचारी, रेलवे स्‍कूल के विद्यार्थी एवं यात्री उपस्थित रहे तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.