Logo
ब्रेकिंग
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व की सुरक्षा, रेलवे प्लेटफॉर्म पर चेकिंग, यात्रियों के लगेज की जांच

-पुलिस ने शहर से निकाली साइकिल तिरंगा यात्रा।

-नमो ग्रुप ने अलकापुरी चौराहे पर बांटे नागरिकों को तिरंगे।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आरपीएफ ने जीआरपी व जिला पुलिस बम स्कॉड के साथ सोमवार रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमे रेलवे प्लेटफॉर्म, ट्रेन तथा यात्रियों के सामानों की गहनता से जांच की गई।
टीम द्वारा देर शाम से लेकर रात तक आने जाने वाली ट्रेनों के वक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को समझाइश भी दी गई।

साइकिल से निकाली गई तिरंगा यात्रा

”हर घर तिरंगा अभियान” एवं “आजादी के रंग”, खाकी के संग” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त को रतलाम जिला खेल विभाग एवं रतलाम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार 09 से 15 अगस्त तक आजादी के रंग खाकी के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के कुशल मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस व खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर मे साइकिल से तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन रतलाम से पुलिस अधीक्षक लोढा रतलाम द्वारा किया गया। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समापन किया गया। इस दौरान जिले के प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा का सम्मान किया गया।

उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, खेल विभाग से खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया, अमित सिंह राजपूत, निर्मला डामोर, शहर के सभी थाना प्रभारी, पुलिस लाईन रतलाम बल, स्कूल के बच्चे एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

नमो ग्रुप ने बांटे नागरिकों को तिरंगे

नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी अलकापुरी चौराहे पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया गया। 78वे स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व महोत्सव मनाया। जिसमें लगभग 1000 तिरंगे वाहनों पर लगा करके सभी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा लगाते हुए नमो ग्रुप फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीयो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।

उपरोक्त कार्यक्रम में नमो ग्रुप प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनीता कटारिया, जिला प्रभारी ईश्वर व्यास, जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष भावना गुर्जर, जिला महामंत्री हेमंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजीव गैहलोत ,जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल डोडियार,

जिला मंत्री विश्वनाथ शर्मा ,जिला मंत्री ओम प्रकाश ओझा, जिला मंत्री कैलाश कुशवाहा ,नगर अध्यक्ष संतोष बैरागी, नगर अध्यक्ष मंजुला महेश्वरी, जिला महामंत्री मीनाक्षी शर्मा, जिला मंत्री प्रीति मंडलोई, जिला मंत्री गायत्री मिस्त्री, किरण ओझा, मधु राठौड ,निर्मला वैष्णव, राधा चौधरी, नारायण नरूका, शेरू भाई एवं नमो ग्रुप की समस्त टीम उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.