Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

रेलवे कर्मचारियों को इसी माह से कार्यालय में मिलेगा शुद्ध पेयजल, क्वार्टर्स की मरम्मत भी होगी

-वेरे मजदूर संघ की तृतीय पीएनएम में रेल कर्मचारियों के कई मुद्दों पर बनी सहमति।

न्यूूूज जंक्शन-18
रतलाम। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्यरत कर्मचारियों को इसी माह से शुद्ध जल मिलने लगेगा। इससे कर्मचारियों को घर से पानी की बोतल लाने के इंतजाम से छुटकारा मिलेगा। रेलवे आवासों की भी प्रशासन अब सुध लेगा।
दरअसल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की वर्ष 2024 की तीसरी पीएनएम हुई। इसमें 11 बिंदुओं पर चर्चा कर सहमति प्रदान की गई।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में हुई वार्ता में कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर व गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

-उच्च पदों से कर्मचारियों के सेवानिवृत होने अथवा अन्य कारण से उच्च पद के रिक्त होने पर सेवानिवृत्त दिनांक वाले दिन को ही निचले पद पर कार्यरत योग्य कर्मचारी को रिक्त हुए उच्च पद पर पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए सहमति बनी। ताकि पदोन्नति का लाभ योग्य कर्मचारियों को समय पर मिल सके।
-जल्द ही लंबित ओल्ड पेंशन स्कीम से नई पेंशन स्कीम में समाहित कर्मचारियों की क्रमवार ब्याज की गणना कर राशि को पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
-मंडल के रेल आवासों में रिपेयरिंग एवं लीकेज की समस्या का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए आवासों की सूची बनाकर रिपेयरिंग कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
-नीमच में रिक्त रेल आवास शंभूपुरा में कार्यरत स्टाफ को आबंटित करने पर सहमति बनी।
-चित्तौड़गढ़ में केरेज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट सुबह 06 से दोपहर 14 वाले रोस्टर के अनुसार करने पर सहमति बनी।
-सहायक लोको पायलटो के 50% विभागीय कोटा के पदों को अन्य विभागों के अपेक्षित मापदंडों को पूर्ण करने वाले कर्मचारियों से भरने की कार्रवाई मुख्यालय से आदेश मिलते ही शीघ्र कर दिए जाएंगे।
-मंडल कार्यालय में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था इसी माह से शुरू कर दी जाएगी।
-10% इंटेक कोटा ट्रेकमेन की पात्रता सूची जो जून में जारी की गई थी उसे इस माह फाइनल कर दिया जायेगा l
-ट्रैन मैनेजर संवर्ग के वार्षिक कैडर रिव्यु होने के पश्चात सीनियर गुड्स ट्रैन मैनेजर 4200 ग्रेड पे के 90 पदों को जल्द ही पदोन्नति से भरा जाएगा। -वाणिज्य विभाग के सभी लंबित पदोन्नति आदेश एवं पोस्टिंग आदेश 15 अगस्त तक करने के निर्देश दिए गए।
-नागदा स्टेशन पर कम्युनिटी हाल के प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
-मण्डल की रोड साइड स्टेशन की रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds