Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा…. सुबह 7 बजे 352 कावड़ यात्री शुरू करेंगे यात्रा, माही जल से बाबा महाकालेश्वर का करेंगे जलाभिषेक

वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला, अंबर परिवार का 9 अगस्त को आयोजन, शहरभर में तैयारियां।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला, अंबर परिवार 9 अगस्त को रतलाम से भव्य कावड़ यात्रा निकालेगा। पवित्र माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा। 9 अगस्त को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से सुबह 7 बजे रवाना होगी। दूसरे वर्ष भी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कावड़िए हुंकार भरेंगे। आमलिया भेरू की महाआरती के साथ इसे रवाना किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे। 12 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे।
कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा, खरसौद खुर्द, चंदूखेड़ी होते हुए बाबा महाकाल की नगर उज्जैन 12 अगस्त को पहुंचेगी।

यात्रा संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.