Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

सड़क पर पड़े रुपयों ने चौकाया…चांदनी चौक क्षेत्र में हम्मालों को मिला रुपयों भरा बैग

-सूचना पर पुलिस द्वारा रुपए से भरे बैग को किया जब्त।
-चोरी या किसी अपराध का रूपया होने के पहलू पर पुलिस कर रही जांच।

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। सड़क पर रूपयों से भरा बैग मिलने पर वहां से निकल रहे हम्‍माल चौंक गए। हालांकि उन्‍होंने इसे पुलिस तक भिजवाया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं बैग में भरे रुपए चोरी या अन्‍य अपराध से जुड़े तो नहीं है।


यह वाकिया थाना माणकचौक अंतर्गत चांदनी चौक क्षेत्र में हुआ। वहां हम्माली करने वाले रामलाल नायक निवासी ईश्वर नगर एवं भगवान सिंह निवासी सागोद को रोड पर इंदरमल समरतमल चौरड़िया की दुकान के सामने एक लावारिस हालत में बैग पड़ा मिला। जिसे उन्‍होंने इंदरमल समरतमल चौरड़िया की दुकान पर रख दिया। कुछ देर बाद रामलाल, भगवान सिंह सोनू चौरड़िया, भरत चौरड़िया, संदेश चौरड़िया ने बैग खोलकर देखा। जिसमें रुपए होने से उन्‍होंने पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

थाना माणकचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए रूपयों से भरे बैग को बरामद किया। चोरी या किसी अपराध से संलिप्तता के संदेह में पुलिस द्वारा धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत के यह भरा बैग जब्त कर विवेचना में लिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.