Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

श्रद्धांजलि पर नेक काम….रक्तदान कर दिखाया समर्पण, विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

-स्व. प्रदीप करोसिया की 8वीं पुण्यतिथि पर डीआरएम व एडीआरएम ने भी दी श्रद्धांजलि।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन के पूर्व मंडल मंत्री एवं राष्ट्रीय दलित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. प्रदीप चंद्र करोसिया की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया।शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान कर रहे साथियों का मनोबल बढ़ाया ।
कार्यक्रम में आशुतोष शर्मा, किंग्स इलेवन पंजाब टीम आईपीएल के खिलाड़ी, राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय महासचिव मनोज थनवार द्वारा गरीब बच्चों को पुस्तके एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए।


सूरज केरो राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, राकेश वर्मा, आदर्श सचान एवं आर. सी. वर्मा, मंडल अध्यक्ष ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मचारियों के बच्चों को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं प्रताप गिरि तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे। साथ ही जे. सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, पंडित शिवपाल छपरी, अश्विनी शर्मा एवं ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन गगन छपरी एवं स्व. करोसिया के पुत्र अभिषेक करोसिया के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.