Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

छलक आए आंसू….काल को मात देकर लौटी अदिति, बीमारी से जंग जीतकर बनी अद्वितीय, परिजनों ने किया भव्य स्वागत

-अहमदाबाद में 1 माह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद अपने घर रतलाम पहुंची।
-डॉक्टरों ने दी सलाह लीवर बचाना है तो बाहरी खानपान में रखे सावधानी।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बेटी के जन्म के बाद पहली बार गृह प्रवेश पर स्वागत के मौके आपने कई बार देखे होंगें। लेकिन मौत से लड़कर दूसरा जन्म पाने वाली बेटी का परिवार में ऐसा स्वागत बिरला ही देखने को मिलता है। ऐसा नजारा रतलाम के राजबाग कॉलोनी निवासी रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक श्यामबाबू शर्मा के यहां दिखाई दिया।

https://youtu.be/qAkWMEyH2Rg?si=-qdhTmWTTg9ObIU4
दरअसल शर्मा की 12 वर्षीय पोती अदिति (चिंकी) गंभीर बीमारी के चलते अहमदाबाद में 1 माह 10 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर रतलाम लौटी। यहां इसके आगमन पर घर में उत्सवी माहौल हो गया। इसके स्वागत में घर सजाया गया। रंगोली बनाई गई तथा केक काटकर दोबारा गृह प्रवेश कराया गया।
अदिति को एक माह पूर्व लीवर संक्रमण से शुरू हुई बीमारी ने मस्तिष्क, फेफड़ों सहित शरीर के अन्य अंगों को चपेट में ले लिया। रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अर्ध चेतनावस्था में इसे परिजन पहले उदयपुर व बाद में अहमदाबाद जोयडस हॉस्पिटल ले गए। वहां पहुंचते वह अचेतन हो गई। फ़ौरन आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। 12 डॉक्टर्स की पैनल ने उपचार शुरू किया। अदिति के दादा श्यामबाबू बताते है कि डॉक्टरों ने उनकी पोती को मौत के मुंह से निकालने में जी जान लगा दी। हालांकि लीवर, फेफड़ों में संक्रमण अधिक था। बेटी की माता लीवर ट्रांसप्लांट के लिए तैयार थी। इसके बाद भी जीवन की कोई गारंटी नहीं दी जा रही थी। एक समय में तो डॉक्टर्स भी जवाब दे गए थे। लेकिन ट्रीटमेंट जारी रख उन्होंने हमें विश्वास भी दिलाया। लंबे उपचार के बाद रिपोर्ट नार्मल आने पर डिस्चार्ज की मंजूरी दी गई।

दहलीज पर पहुंचते ही घर मे आई रौनक

इधर, उपचार के बाद बेटी अदिति के रतलाम लौटने पर घर में उत्सवी माहौल हो गया। दो घंटे की मशक्कत से घर को सजाया गया। फूलों की रंगोलियां बनाई गई। घर के देव स्थान पर दीपक जलाए गए। बेटी अदिति के घर में प्रवेश के बाद आरती उतारी तथा केक कटवाया गया। यह देख परिजनों के गले में रुंधन तथा दिल भारी हो गया। नजारा देख बेटी अदिति के आंखों में आंसू आ गए। इसे देख घर के छोटे बड़े सभी दबे-छिपे रोते रहे।इन्होंने अदिति को इसका अहसास नहीं होने दिया।

डॉक्टर्स की बाजार में खानपान की सावधानी की सलाह

रिटायर्ड निरीक्षण शर्मा बताते है कि डॉक्टर्स ने पोती के उपचार के दौरान काउंसलिंग भी की। लीवर की समस्या खानपान से जुड़ी है। उन्होंने सावधान किया है कि बाजार में पैक्ड सामग्री तथा बच्चों को विशेष तौर पर पसंद चाइनीस आइटम भी लीवर से जुड़ी बीमारियों के लिए जिम्मेदार है। लीवर में ख़राबी से शरीर के अन्य हिस्सों में समस्याएं निर्मित होती है। इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.