Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

संगीतमय पुण्य स्मरण….सुमधुर गीतों से रफी साहब को देंगे स्वरांजलि, समां बांधेंगे कलाकार

-31 जुलाई को महाराष्ट्र समाज धर्मशाला में शाम 6.30 बजे से शुरू होगी सुरों की महफ़िल।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी सिंगर स्व. मोहम्मद रफी की 31 जुलाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को सुरों से संजोया जाएगा। सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा बुधवार को गीतों भरी स्वरांजलि दी जाएगी। इसमें ग्रुप के कलाकार रफी साहब के गाए एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देंगे।
ग्रुप के संरक्षक व संचालक विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि ग्रुप द्वारा इससे पहले कोरोना योद्धाओं के लिए भी संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से सम्मान समारोह आयोजित किया था। इसके अलावा सदी के महान सिंगर्स की जयंती व पुण्यतिथि के आयोजन भी किए जाते रहे है।
इस क्रम में 31 जुलाई 2024 को भी पुण्यतिथि को स्वरांजलि के रूप में मनाई जा रही है। इसमें अय्यूब खान, विजय पाठक इंदौर, विजेंद्र सिसोदिया, प्रमोद सिसोदिया, मनवीर सिसोदिया, अशफ़ाक़ जावेदी, नयन सुभेदार, जलज शर्मा, रश्मि नागदे तथा विजय गुप्ता प्रस्तुति देंगे।
संचालन कुलदीप चौहान व श्रीमती नीता गुप्ता द्वारा किया जाएगा। सिसोदिया ने निःशुल्क कार्यक्रम में अधिक अधिक संगीत प्रेमियों को उपस्थित होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds