Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

वर्ष 2024 की मेंबरशिप में यूनियन ने बाजी मारी, 466 की बढ़त के साथ मंडल स्‍तर पर संगठन अव्‍वल

-लगातार तीसरे साल बढ़त से उत्‍साहित है यूनियन के पदाधिकारी।

न्‍यूज जंक्‍शन-18  

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन द्वारा वर्ष 2024 की मेंबरशिप में बाजी मारी है। कर्मचारियों ने इस बार भी संगठन को सर्वोपरी रखते हुए सदस्‍यता ग्रहण की। यूनियन को मेंबरशिप के रूप में 466 से अधिक के अंतर का आंकड़ा रहा है। यह बढ़त लगातार तीसरे साल रहने से पदाधिकारी खासे उत्‍साहित है।

मंडल अध्‍यक्ष नरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि यूनियन ने मजदूर संघ को पीछे छोड़ते हुए एक बार पुनः व निरंतर 3 वर्षों से लगातार बढ़त बनाते हुए नंबर 1 पर रहने का मुकाम हासिल किया। 466 से अधिक के आंकड़े ने यह साबित कर दिया है वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन ही एकमात्र संगठन है जो कर्मचारी के हित में निरंतर कार्य करता है।

मंडल अध्यक्ष सोलंकी एवं मंडल मंत्री मनोहर बारठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने इसे सभी मंडलीय पदाधिकारियों, युवा समिति, महिला समिति, शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, ऑफिस बियरर एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं महत्वपूर्ण योगदान और मेहनत का परिणाम बताया। मामले में मंडल अध्‍यक्ष बीके बारठ ने कहा कि संगठन के प्रति कर्मचारियों की निष्‍ठा बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि 2024 में सदस्‍यता में हम आगे रहे है।

इधर, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा है कि मंडल की कुल 17 ब्रांच से हम 14 सेक्‍शनों में बढ़त बनाए हुए है। कुछ स्‍थानिय ब्रांच में हम पीछे रहे है। आगामी दिनों में और प्रयास करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds