Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

शनिवार को शहर में फिल्मी हलचल….फ़िल्म कुंवारापुर का होगा म्यूजिक लांच, स्क्रीन पर प्रदर्शित करेंगे गाने

-एसपी राहुल कुमार लोढा के मुख्य आतिथ्य व पत्रकारों की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। फिल्म डायरेक्टर राजेन्द्र राठौर द्वारा लेखक निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘कुंवारापुर’ का 3 अगस्त 2024 को म्यूजिक लांच होगा। कार्यक्रम न्यू रोड़ स्थित बालाजी होटल में दोपहर 3 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि एसपी राहुल कुमार लोढ़ा रहेंगे। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी करेंगे। विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मप्र फ़िल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन के फाउंडर मेंबर ओमप्रकाश त्रिवेदी रहेंगे।
मालूम हो कि फ़िल्म डायरेक्टर राठौर मुख्यतः रतलाम जिले के सैलाना के निवासी है। पिछले 15-20 सालों से ये मुंबई फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय है। इनके डायरेक्शन में विज्ञापन फ़िल्म, वेब सीरिज सहित बड़े पर्दे की फ़िल्म बनकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई है। इसी क्रम में फ़िल्म कुंवारापुर रिलीज होने जा रही है। राठौर लेखक व डायरेक्टर है। जबकि निर्माता अविनाश तिवारी व लक्ष्मण बर्फा है।


राठौर ने बताया कि अविनाश फिल्म्स व मेक्शन बैटरी के बैनर तले बनी फ़िल्म कुंवारापुर की शूटिंग मप्र के सतना में की गई। फ़िल्म में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ ही विशेष तौर पर प्रदेश के कलाकारों को मौका दिया गया है। रतलाम से भी फ़िल्म में भरत उपाध्याय की इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका है। इसका मुंबई 8 अगस्त को मुंबई में भव्य प्रीमियम होगा।

गाने व ट्रेलर प्रदर्शित होगा

फ़िल्म कुंवारापुर का अलग-अलग शहरों में इवेंट किए जा रहे है। इसके तहत रतलाम में म्यूजिक लांच किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया को स्क्रीन पर फ़िल्म के गाने दिखाए जाएंगे। साथ हो पोस्टर भी लांच किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds