Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

फिल्म कुंवारापुर का ट्रेलर विमोचन, अब देशभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

-फ़िल्म डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह राठौर ने दी फ़िल्म की जानकारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना के रहने वाले फ़िल्म डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राठौर द्वारा डायरेक्ट की फ़िल्म कुंवारापुर के पोस्टर का पत्रकारों के समक्ष विमोचन तथा म्यूजिक लांच किया गया।
मुंबई में सक्रिय राठौर अब तक 50 विज्ञापन फिल्म, 10 म्यूजिक वीडियो के साथ शॉर्ट फिल्म एवं वेब सीरिज बना चुके है। अब तक ये सोनू सूद, हेमा मालिनी, उर्वशी रोतेला, भाग्यश्री, गोहर खान, सोनल चोहानआदि कलाकारों निर्देशित कर चुके है।
कुछ माह पूर्व एमएक्स प्लेयर ओटीटी पर शादी में शियापा कामेडी वेब सीरिज रिलीज हुई है। जिसमें शाहिल आनन्द और वेदिका भंडारी लीड रोल में है। इसके निर्माता महेश मिश्रा है।
इस क्रम में राठौर की पहली थियेटर रिलीज फिल्म कुंवारापुर 9 अगस्त को सिनेमाघरो में आ रही है।
राठौर ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग मप्र के सतना के पास उमरिया, खमरिया गांव में की गई है। इस फिल्म को अविनाश फिल्म और मेक्सन बेटरी के बेनर तले बनाया गया है। निर्माता लक्ष्मण बर्फा, अविनाश तिवारी,अन्नपूर्णा द्विवेदी है। यह एक सामाजिक हास्य से भरपूर फिल्म है। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार असरानी, विक्रम कोचर,अविनाश तिवारी,अन्नपूर्णा द्विवेदी, गरिमा अग्रवाल,उर्मिला शर्मा के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है।

फिल्म में रतलाम के भरत उपाध्याय द्वारा चाचा की भूमिका निभाई गई है।इस फिल्म का म्यूजिक देश की प्रख्यात कम्पनी जी म्यूजिक द्वारा किया गया है।
राठौर ने बताया कि कुंवारापुर फिल्म मप्र के क्षेत्रीय सिनेमा की शुरुवात है। अब तक हमारे प्रदेश में स्थानीय सिनेमा नहीं होने के कारण कलाकारों को मौका नहीं मिलता है। मुंबई जाकर काम करना सब के लिए आसन नहीं होता है। हमारा मालवा बहुत सुन्दर है प्राकतिक संसाधन से भरपूर है। आने वाले समय में हमारे क्षेत्र में फिल्म सिटी का निर्माण हो ताकि हमारे युवाओ को हमारे क्षेत्र में फिल्मो में रोजगार के अवसर मिले।
कुंवारापुर फिल्म की कहानी एक गांव की है जहां पिछले 10 सालों से किसी की शादी नहीं हुई है। क्योंकि यह गाव शापित है। हमारे हीरो पप्पू की गलती से शादी तय हो जाती है। पूरे गांव को बारात में जाना है इस बात को हास्य के माध्यम से कहानी में पिरोया गया है। दूसरी और फिल्म की नायिका मांगलिक है। उसका विवाह गलती से पप्पू से होता है। दोनों पक्ष एक दूसरे से अपनी असलियत छिपाते है। यही फिल्म का तानाबाना है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता राठौर फिल्म एंड इंटरटेनर है।

इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूरी गोस्वामी, मध्यप्रदेश फिल्म कलाकार एसोसिएशन के ओमप्रकाश त्रिवेदी, फिल्म कलाकार भरत उपाध्याय के करकमलों से फिल्म का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश गोलानी, नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। फिल्म के बारे में फिल्म निर्देशक राजेंद्र राठौर ने पत्रकारों को जानकारी दी। फिल्म का टेलर और गाने को स्क्रीन पर दिखाया गया। राठौर ने आने वाले कुछ समय में मालवी भाषा पर फिल्म बनाने की घोषणा की। जिसमें स्थानीय कलाकारों को फिल्म में मौका देने का कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.