Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

2000 पौधे लगाने का प्रण…ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा व पर्याप्त ऑक्सीजन मिले, डीआरएम ने पौधे रोपे, पानी भी सींचा

-शुरुआत डीआरएम ऑफिस से डीआरएम रजनीश कुमार ने की।
-वेरे सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड फ़ेलोशिप, भारत स्काउट एवं गाइड रतलाम का आयोजन।

फोटो कैप्शन : पौधरोपण के दौरान स्कूली बालिकाएं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे सिविल डिफेंस, रतलाम, स्काउट गाइड फ़ेलोशिप रतलाम, भारत स्काउट एवं गाइड रतलाम की तीनों संस्थाओं ने 10 जुलाई को संयुक्त रूप रेलवे परिसर के विभिन्न चिन्हित हिस्सों में पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया।
इस अभियान की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हुई। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा बगीचे में पौधे रोपे।

फ़ोटो कैप्शन: पौधा रोपते एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद।

तीनों संस्थानों के सदस्य द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 2000 पौधे लगाने का प्रण लिया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और शुद्ध वायु (ऑक्सीजन) के महत्व को उजागर करना है।


फ़ोटो कैप्शन : पौधरोपण करती सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर मंडल रेल प्रबंधक  अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं उपाध्यक्ष स्काउट गाइड फैलोशिप पश्चिम रेलवे श्रीमती अरीमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उमाशंकर प्रसाद की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर सिविल डिफेंस प्रभारी चेतन मीना, अशोक टंडन सहित अन्य सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.