Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

रेलवे पास लेने ऊपरी मंजिल पर जाने की समस्या… परेशानी का ज्ञापन देने आए दिव्यांग, फ़ौरन नीचे आए एसीएम, कहा- जरूर सुविधा देंगे

-सीनियर डीसीएम ने भी दिखाई दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता, एसीएम को नीचे भेजा।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिले के दिव्यांगों ने अपनी परेशानियों के निदान से जुड़ी मांग को लेकर गुरुवार को ज्ञापन सौंपने शासकीय कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। रेलवे पास लेने ऊपरी मंजिल जाने की समस्या को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक दिव्यांग जब डीआरएम ऑफिस पहुंचे। तब कमर्शियल विभाग की अधिकारी (सीनियर डीसीएम) ने फौरन एसीएम को नीचे भेजा।
दरअसल मध्य प्रदेश विकलांग मंच शाखा रतलाम द्वारा पहले मुख्यमंत्री के
वचन पत्र के अनुसार दिव्यांग पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह करने के वादे को मूर्त रूप देने का ज्ञापन दिया गया। सभी पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां अपर कलेक्टर विवेक सोनकर को ज्ञापन दिया गया।
मंच के प्रदेश महासचिव कुमारी किरण पाटीदार व जिला अध्यक्ष राजेश परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश विकलांग मंच दिव्यांगों के लिए संचालित संगठन है। मध्य प्रदेश के 16 जिलों में पिछले 16 वर्षों से विकलांगों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है।


पेंशन प्रतिमाह 1500 रुपए किए जाने का वचन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इससे दिव्यांगजनों में आक्रोश है। जबकि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान में भी दिव्यांगों की पेंशन में 25% वृद्धि करने के प्रावधान है। मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट ने भी दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार को आदेशित किया है। इसके लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जान चाहिए।

बारिश में टाइल्स पर स्लीप होते है, ऊपर चढ़ने की समस्या

बाद में सभी दिव्यांगजन दो बत्ती स्थित मंडल कार्यालय पहुंचे। वहां पास की सुविधा बिल्डिंग के नीचे करने की मांग की गई। पहले सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी को संज्ञान में दिया गया। तब उन्होंने तुरंत ही एसीएम राकेश धीमान को ज्ञापन लेने नीचे भेजा।
मंच के सदस्य व रेलवे कर्मचारी दिव्यांग रोहित वर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन रेल किराया के लिए राहत पास की व्यवस्था जमीन तल पर की जाएं। बारिश में टाइल्स पर चलने में भी उन्हें गिरने का भय बना रहता है। वर्तमान में कक्ष वाणिज्य शाखा में प्रथम तल पर स्थित है। अन्य स्थानों व शहर से आने वाले दिव्यांग को कक्ष खोजबीन करने में भी समय लगता है। यह इंतजाम मंडल कार्यालय प्रवेश गेट के समीप स्थित सेवानिवृत्त मानार्थ पास कक्ष में सम्मिलित कर स्थानांतरित किया जा सकता है।
इस दौरान मध्य प्रदेश विकलांग मंच के प्रदेश महासचिव कुमारी किरण पाटीदार जिला अध्यक्ष राजेश परमार ईश्वर लाल वर्मा, नियाज मोहम्मद मंसूरी, शंभूलाल चौधरी लोकेश बाघमार, भेरूलाल विश्वकर्मा, महेश पाटीदार, शांतिलाल गामड़, रोहित वर्मा, मुकेश पाटीदार, भरत सिंह राठौर, श्यामसिंग, नारायणसिंह, अमृतलाल मकवाना, नानालाल प्रजापत, लालसिह बरोट, भरत राठौर, महेश सोनार्थी, रधुनाथ, गौरीशंकर, परमानंद गेहलोद, दरबारसिंह सहित कई दिव्यांग जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.