Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

चेतावनी….पदोन्‍नति आदेश नहीं निकाले तो करेंगे भूख हड़ताल, रेलवे कर्मचारी पदोन्‍नति से वंचित, इंक्रीमेंट का नुकसान भी

जिम्‍मेदारों की उदासीनता से कई कर्मचारी लाभ से वंचित

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। रतलाम रेल मंडल में वाणिज्‍य विभाग में कार्यरत कई कर्मचारी अनदेखी का शिकार होकर अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। इसमें विभाग प्रमुख की उदासीनता आड़े आ रही है। दूसरे विभागों में कर्मचारियों को यथावत लाभ मिल रहा हैं। मगर वाणिज्‍य विभाग के कई कर्मचारी प्रमोशन तथा इंक्रीमेंट से वंचित है। पहली जुलाई को यदि आदेश नहीं निकाले गए तो कर्मचारियों को नुकसान होने की आशंका है। वेस्‍टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा इस मामले को संज्ञान में लिया तो कर्मचारी अब आंदोलन की राह अपनाने की तैयारी में जुट गए है।

मजदूर संघ के प्रवक्‍ता गौरव दुबे ने बताया कि रतलाम रेल मंडल के वाणिज्य विभाग से जुड़े अलग-अलग कैडर प्रभावित है। कई रेल कर्मचारी जिसमें मुख्य टिकिट निरीक्षक,  मुख्य वाणिज्य अधीक्षक, मुख्य वाणिज्य क्लर्क, आरक्षण पर्यवेक्षक, वरिष्ठ वाणिज्य कम टिकिट क्लर्क के पदों पर पदोन्नति आदेश वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलारमानी की संवेदनहीनता के चलते विगत कई दिनों से अटके पड़े है। जिसको लेकर इस विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैलने लगा है।

मजदूर संघ के संज्ञान में लंबित पदोन्नति आदेश की जानकारी लगने पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था। मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंडल कार्यालय के कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों शनिवार एवं रविवार को भी अपना कार्य किया। वाणिज्य विभाग को छोड़कर अन्य कई विभाग जैसे केरिज एंड वेगन, टी आर डी, डीजल शेड, सिग्नल विभाग के पदोन्नति आदेश निकले। तांकि कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान नहीं होl  वाणिज्य विभाग के रेल कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश नहीं जारी करने से आक्रोशित है। अब सभी अब 2 जुलाई को सामूहिक अवकाश करने की चेतावनी दे रहे है। यदि वाणिज्य विभाग के सभी कर्मचारी अवकाश पर चले गए तो कई काम ठप्प हो सकते है। जिसमें टिकट बुकिंग, आरक्षण, टिकिट चेकिंग जैसी कई यात्री सुविधाएं शामिल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.