Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

बजरंगियों का सेवा कार्य….सप्ताह भर जुटे रहे, कराया स्वास्थ्य परीक्षण, चलाया गया स्वच्छता अभियान

-बल बजरंग दल द्वारा शहर में मनाया गया सेवा सप्ताह।
-विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण सहित कई सेवा कार्य किए।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बजरंग दल सेवा सप्ताह 24 जून से 30 जून 2024 तक नरसेवा, नारायण सेवा व समरसता भाव के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत रतलाम ज़िले में अनेक स्थानों पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा मौसम जनित बीमारी को देखते स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान बजरंगी शहरभर में पूरे सप्ताह सेवा कार्य मे जुटे रहे।
प्रकल्प की जानकारी देते हुए बजरंग दल जिला मठ मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया कि संगठन द्वारा सप्ताह तक सेवा अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। चिकित्सकों द्वारा रक्त परीक्षण (रिपोर्ट घर भेजना) एवं स्वास्थ्य सलाह (पर्ची लिखना) दी गई।

मधुमेह (शुगर) एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) परीक्षण शिविर लगाया गया। इस क्रम में पौधारोपण, मुक्तिधाम की साफ-सफाई जी गई। गौशाला में साफ-सफाई, गौ माताओं के लिए हरा चारा एवं पानी की व्यवस्था सहित अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए गए।
सभी कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा गतिविधियों में ये शामिल रहे

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दीपक व्यास, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, अखाड़ा प्रमुख लखन वर्मा, सत्संग प्रमुख सुनील राठौड़, विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, जिला मठ मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल, सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिले के सभी स्थानों पर बजरंग जिला एवं प्रखण्ड एवं खंड की कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.