-यूनियन ने एसआरआई को लेकर रिपीट किए उम्मीदवार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 19 जुलाई को होने वाले रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। यूनियन के इस कदम का प्रतिद्वंद्वी संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ को इंतजार था। यूनियन के पत्ते खुलने के बाद संभवतः जल्दी ही मजदूर संघ अपने उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा सकता है।
इधर, यूनियन ने अपने पिछले पदाधिकारी पर विश्वास जताते हुए उन्हें ही मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा मीटिंग भी आयोजित की गई।
सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट एवं जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट चुनाव को लेकर रविवार को यूनियन कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। सर्वसम्मति से सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में दो पद के लिए अशोक तिवारी एवं कपिल गुर्जर के नाम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में भूपेंद्र गुर्जर एवं आशीष यादव के नाम पर सहमति बनी।
मीटिंग में मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव यादव, शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, विनोद मातोडिया, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप चौहान, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, उपाध्यक्ष ओपी मीणा, डीजल शेड शाखा युवा उपाध्यक्ष बंटी मीणा, शिवराज गुर्जर, मंडल कार्यालय मेडिकल ब्रांच के सुनील डागर, शाखा उपाध्यक्ष जेआर उपाध्याय के अलावा कार्यकर्ता एवं शाखा के पदाधिकारी ने उपस्थिति देकर चारों पदाधिकारी के लिए अपनी सहमति दी।
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल...
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक...
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
