Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

फ़ख़रे के अब ये आलम… मजदूर संघ छोड़ परिषद का हार पहना, ज्वाइन होते ही बने इंदौर ब्रांच अध्यक्ष

-जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा बोले- दोनों संगठन से त्रस्त होकर कार्यकर्ता परिषद में आ रहे है।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। कभी रतलाम मंडल में वेस्टर्न रेलवे मजदूर के प्रतिनिधि कहलाने वाले इंदौर में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद पर कार्यरत फ़ख़रे आलम अब पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के प्रमुख पदाधिकारी कहलाएंगे।
फ़ख़रे ने अपने साथियों के साथ परिषद का हार पहना। बल्कि इन्हें हार व गले में सम्मान स्वरूप गमछे के साथ ही इंदौर ब्रांच का अध्यक्ष पद से भी नवाज दिया गया।
मालूम हो कि एक साल के अंतराल में में संगठनों के पदाधिकारी द्वारा एक से दूसरे संगठनों में आने-जाने का सिलसिला ज्यादा चला। इसमें कई को सत्कार स्वरूप पद भी मिले तो कुछ को केवल हार पहनकर ही संतोष करना पड़ा। आयाराम-गयाराम के हालात यह रहे है कि कुछ माह पूर्व एक तिरंगे से सम्बद्ध ट्रेड यूनियन से दूसरी लाल सलाम वाली ट्रेड यूनियन में शामिल होने एक वरिष्ठ पदाधिकारी गए। तब आनन-फानन स्वयं के खर्च पर उन्होंने बाजार से महंगा हार खरीद लिया। इसके बाद वे लाल सलाम वाली ट्रेड यूनियन के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय जा पहुंचे थे। हालांकि उन्हें आज तक कोई पद नहीं दिया गया।

इंदौर में पदाधिकारियों का जनसंपर्क

इधर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मंडल व जोनल पदाधिकारियों द्वारा इंदौर में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मजदूर संघ से वेलफेयर इंस्पेक्टर फखरे आलम अन्य कार्यकर्ताओं के साथ परिषद में हुए शामिल हुए।
इस मौके पर इन्हें परिषद के इंदौर ब्रांच का अध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं मुख्य टिकट निरीक्षक होशियार सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।

दोनों संगठन से त्रस्त होने लगे कार्यकर्ता

जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि दोनों संगठन से त्रस्त होकर कार्यकर्ता परिषद में आ रहे हैं। हमने हमारी मांग पुरानी पेंशन को बहाल करने का संकल्प लिया गया है। आठवें वेतन आयोग को लेकर कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।
मंडल मंत्री प्रशांत पांडे ने बताया कि कार्यकर्ताओं की समस्या से अवगत कराया गया। सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने बताया कि सभी मंडल में कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है।


मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि मंडल में सभी विभाग तनाव ग्रस्त होकर ड्यूटी कर रहा है। जिससे दुघर्टना होने की संभावना रहती है। जिसके निदान के लिए कर्मचारी परिषद की मंडल प्रबंधक से वार्तालाप चल रही है। जानकारी मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा ने दी।
इस मौके पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी राधेश्याम चोटिया, ऑपरेटिंग शाखा सचिव, रामचंद्र सिंघानिया उज्जैन शाखा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

ये परिषद में हुए शामिल

(1) फखरे आलम (CWLI) अध्यक्ष
(2) होशियार सिंह (CTI) सचिव
(3) हरि विष्णु यादव (os ) उपाध्यक्ष
(4) पवन रावत (CCTc) सहसचिव
(5) विजय वर्मा (LP) उपाध्यक्ष
(6) जितेंद्र बोरसी (कोषाध्यक्ष)
(7) चंदूलाल बोरासी (KH) संगठन मंत्री
(8) जितेंद्र परिहार (सहसचिव )
मनोनित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.