Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

बाबा बर्फानी की जय….तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना 29 जून को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए करेगा चढ़ाई

-रेलवे स्टेशन पर परिजनों एवं परिचितों ने किया स्वागत।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था 26 जून 2024 को दिल्ली रवाना हुआ। ये 29 जून को चढ़ाई कर दर्शन करेंगे। इनके रवाना होने से पहले रतलाम रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
मालूम हो कि यात्रा में प्रारंभिक दर्शन के लिए रतलाम से हर साल यह जत्था रवाना होता है।


ट्रेन नंबर 20957 से दिल्ली होते हुए सभी जम्मू के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों का यह जत्था दिनांक 29 जून को बालटाल से सुबह 03 बजे अमरनाथ दर्शन के लिए प्रस्थान करेगा। संभवतः इसी दिन दर्शन हो जाएंगे।
यात्री नितिन शर्मा की अगुवाई में यह यात्रा की जा रही है। शर्मा ने बताया कि उनकी यह लगातार 21वीं यात्रा है। पहले जत्थे में ही वे अमरनाथ बाबा के दर्शन लाभ लेते है। आप सैकड़ों लोगों को अमरनाथ की यात्रा करवा चुके है।

इन्होंने किया स्टेशन पर स्वागत

स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारोठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, पीडी पुरोहित, सुनील चतुर्वेदी, पंकज पवार, सुनील डागर, दिनेश छपरी, गोपाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुनिल कलेक्टर, प्रसून व्यास, राजेश चौहान, भूपेंद्र जोशी, अभिसार हाडा व परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया।

जत्थे में ये यात्री शामिल

तीर्थ यात्रियों में मुकेश मालवीय, श्रीमती चित्रा मालवीय, मनीष जोशी, राजेंद्र पाल, नितिन शर्मा, अभिभाषक शैलेश श्रोत्रीय, असीम व्यास, सीपी शर्मा, श्रीमती पुष्पा पांड्या, आयुष शर्मा, तुषार हाड़ा, दर्शी पाल व गौरव पाल शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.