Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर

ट्रैक मेंटेनर केटेगरी रेलवे की रीढ़, जल्दी ही 4200 ग्रेड पे. का लाभ दिलवाएंगे

-ट्रैक मेन्टेनर संगोष्ठी एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ महामंत्री आरजी काबर ने कहा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल द्वारा आयोजित ट्रैक मेन्टेनर संगोष्ठी एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट रतलाम में सम्पन्न हुई l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे मंडल रेल प्रबधक रतलाम रजनीश कुमार, विशेष अतिथि आर. जी. काबर, संयुक्त महामंत्री एनएफआईआर एवं महामंत्री वेरेमसं, अशफाक अहमद अपर मंडल रेल प्रबन्धक रतलाम, श्रीमती अरिमा भटनागर वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी, बी. के. गर्ग सहायक महामंत्री एवं बी.एन. डाबी मंडल मंत्री भावनगर उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबन्धक रजनीश कुमार ने संबोधित करते कह कि ट्रेकमेन्टेनर विपरित परिस्थितियों में कार्य सुचारू रूप से करते है। इन्हें सुविधाएं अवश्य दी जाना चाहिए। ड्यूटी के दौरान ट्रैकमैन स्वयं की सुरक्षा रख कर कार्य करने की सलाह भी दी।


महामंत्री काबर ने संबोधित करते कहा कि ट्रैक मेंटेनर रेलवे की रीढ़ है। इन्हें जल्दी ही 4200 ग्रेड पे का लाभ शीघ्र दिलवाया जाएगा। उन्होंने रतलाम मंडल में रेलवे आवासों की समस्या के निदान एवं जर्जर आवासों की मरम्मत के लिए पर्याप्त फण्ड आबंटन करने रेलवे बोर्ड स्तर पर चर्चा करने की बात कही है।
अपर मंडल रेल प्रबन्धक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए ट्रेकमेन्टेनर अहमद योगदान देते है।
वही वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी भटनागर ने कार्मिक विभाग द्वारा अपनाई जा रही नई तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
सहायक महामंत्री गर्ग ने अपने संबोधन में संगठन द्वारा ट्रेकमेन्टेनर संवर्ग के लिए रतलाम मंडल में किए गए कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बी.एन.डाबी मंडल मंत्री भावनगर, चैतन्य चाौधरी संयुक्त मंडल मंत्री तथा रणधीर गुर्जर इंजीनियरिंग शाखा सचिव ने ट्रैक मेंटेनर से संबधित सेफ्टी के बिंदुओं एवं समस्याओं पर अपना उदबोधन दिया।
इससे पहले स्वागत भाषण एवं संगोष्ठी के उद्देश्य से मंडल मंत्री अभिलाष नागर द्वारा अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान मंडल में ड्यूटी के दौरान मृत रेल कर्मियों को मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
इस अवसर पर अतुल सिंह राठौर, वाजिद खान, सचिन मिश्रा, धीरज प्रजापति, महेन्द्र गौतम, महेन्द्र सिंह राठौर, गौरव संत, दीपक गुप्ता, हिमांशु पेटारे, वापी चौधरी, अशोक टंडन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ट्रेकमेन्टेनर साथी उपस्थित थे।
संचालन राजेंद्र चौधरी द्वारा एवं आभार मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी मंडल ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.