Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

प्लीज, चलती ट्रेन में न चढ़े…इंदौर हादसे में युवक की मौत, रतलाम में महिला के पैर कटे

-पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतरी थी महिला यात्री, इंदौर रैफर।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चलती ट्रेन से चढ़ने के प्रयास में मंगलवार व बुधवार को रतलाम मंडल में दो हादसे हो गए। इंदौर में हावड़ा एक्सप्रेस के यात्री की जान चली गई। जबकि रतलाम स्टेशन पर एक सीनियर सिटीजन महिला यात्री के दोनों पैर कट गए। महिला को रतलाम में उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।
न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा ट्रेन में सफर करने वाले आमजनों से अपील की जा रही है कि चलती ट्रेन में कतई न चढ़े, नहीं उतरने का प्रयास करें। हाथ में लगेज, पानी की बोतल या बच्चों को लेकर चल रही ट्रेन में चढ़ने का दुस्साहस करना और भी जानलेवा साबित हो सकता है।

केस-1

लोकेश कुमार पिता विजय कुमार पाठक (26) निवासी ग्राम सुनवरी तहसील पवई जिला पन्ना मंगलवार को रात 10.50 बजे हावड़ा एक्सप्रेस में सवार होने प्लेटफॉर्म पर खड़ा था। ट्रेन आने के बाद वह ट्रेन के विपरित दिशा में चला गया। लेकिन उस दिशा में जनरल कोच नहीं था। जब दूसरे छोर पर पहुंचा तब तक ट्रेन चलने लगी। आपाधापी में कोच में सवार होने के प्रयास में पायदान से फिसलकर ट्रैक के नीचे चला गया। इससे हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर इंदौर निवासी इसके दोस्त ने इसकी पहचान की। दोस्त के मुताबिक जनरल कोच की पोजिशन को लेकर प्लेटफॉर्म पर कोई अनाउंस नहीं किया गया था।

केस-2

यात्री भावना बेन (61) निवासी सूरत बुधवार को सुबह अवध एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-1 की 47 बर्थ पर सफर कर रही थी। रतलाम में ट्रेन ठहरी तो वह प्लेटफॉर्म पर पानी लेने उतरी। बताया जा रहा कि महिला के हाथ में पानी की बोतल थी। चलती ट्रेन में सवार होने की हड़बड़ाहट में महिला पायदान पर ठीक से पैर नहीं रख सकी। असंतुलित होकर वह पहिए के नीचे जा गिरी। घटना में महिला के दोनों पैर कट गए। इसे सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से इसे इंदौर रैफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.