Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

चेकिंग टीम बनने से पहले टूटी….भीम, अर्जुन तथा बजरंग व महाकाल बिछड़े, अहिल्या भी अब विशेष नहीं रही

-सनातनी नाम से गठित चेकिंग स्क्वॉड भंग कर दी गई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ने ट्रेनों से यात्री आय बढ़ाने तथा बगैर टिकिट यात्रियों की धरपकड़ के लिए इस माह के पहले सप्ताह गठित की गई टिकिट चेकिंग कर्मचारियों की नई स्क्वॉड आधे माह बाद भंग कर दी। बल्कि अब सभी कर्मचारियों को स्लीपर ड्यूटी करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
दरअसल विभाग द्वारा सनातनी नाम से टीमों का गठन किया गया था। इसमें भीम, अर्जुन, महाकाल, बजरंग नाम दिए गए थे। जबकि महिला विशेष टीम का भी गठन कर इसका अहिल्या नाम दिया गया था।
मालूम हो कि रेलवे कमर्शियल विभाग ने 4 जून 2024 को गठित नई स्क्वॉड का गठन कर इसके बकायदा आदेश भी जारी कर दिए थे। नई टीमों को लेकर न्यूज़ जंक्शन-18 के न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर 14 जून 2024 शुक्रवार को इस विशेष नवाचारी प्रयोग का समाचार प्रकाशित किया था।

30 कर्मचारी अब स्लीपर मैनिंग में करेंगे काम

बुधवार को जारी निर्देश में विभाग द्वारा फैसला लेकर इसकी सूचना सभी चेकिंग स्टाफ़ को दी है कि नई स्क्वॉड को फिलहाल भंग किया गया है। सभी 30 कर्मचारी अब स्लीपर मैनिंग में काम करेंगे। यह मैसेज भी स्टाफ में चर्चा के विषय बना हुआ है।

स्लीपर कोचों के हाल बेहाल

इधर, ट्रेनों के स्लीपर कोचों में यात्रियों के अतिरिक्त दबाव के चलते स्थिति हाल-बेहाल है। दरअसल कोचों में कर्मचारियों की कमी है तो कई कोच अनमैंड भी आ-जा रहे है। परेशान यात्रियों द्वारा रेलमंत्री को ट्वीट किए जा रहे है। वहीं कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। मामला रेलमंत्री तक पहुंचने पर स्लीपर कोचों में स्टाफ की ड्यूटी बढ़ाने के मैसेज जारी किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.