Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

सशुल्क रहेगा रेलवे ग्राउंड परिसर की जिम में एक्सरसाइज करना

-मासिक व वार्षिक शुक्ल जमा कर ले सकते है लाभ।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्‍वस्‍थ शरीर में ही स्‍वस्‍थ मन का वास होता है’ इसी परिकल्‍पना को साकार करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार के मार्गदर्शन एवं सचिव पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ रतलाम मंडल रतलाम महेश कुमार गुप्‍ता के निर्देशन में नई रेलवे कॉलोनी रतलाम स्थित रेलवे ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त जिम (व्‍यायामशाला) का निर्माण करवाया गया है। जिसका शुभारंभ अध्‍यक्ष पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ एवं मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार द्वारा पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।


मालूम हो कि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने मार्च 2024 डीआरएम को पत्र लिखकर जिम की शुरुआत करने की मांग की थी। रेलवे ग्राउंड में व्‍यायामशाला का शुभारंभ हो जाने से खिलाड़ियों, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके बच्‍चों तथा अन्‍य नागरिकों के लिए एक विशेष सुविधा मिल गई है। व्‍यायामशाला का उपयोग करने के लिए रेलवे द्वारा सामान्‍य दर का निर्धारण किया गया है। जिसका भुगतान कर रेलवे एवं अन्‍य लोग भी व्‍यायामशाला का उपयोग कर सकते हैं। रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिए प्रति व्‍यक्ति प्रति माह 300 रू, सालाना 3000 रू तथा अन्‍य लोगों के लिए प्रति व्‍यक्ति प्रति माह 500 रू तथा सालाना 5000रू निर्धारित किया गया है। यह जिम दो पालियों सुबह 06.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा सायं 16.00 बजे से 21.00 बजे तक खुला रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के सभी शाखाधिकारी एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.