Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा... ऐसी अफसरशाही....रेलवे क्वार्टर्स मेंटेनेंस में रस्म अदायगी...हक के लिए बोलने की सज़ा, जिसने शिकायत की... भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय...

ऐसी कोच में चोरी, प्लेटफॉर्म पर धराया… शांति एक्सप्रेस में वारदात, आरपीएफ जवान के हत्थे चढ़ा आरोपी

-बुधवार-गुरुवार रात को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर जवान ने दबोचा
-महिला का जेवर से भरा पर्स चुराकर प्लेटफॉर्म पर उतरा था आरोपी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शांति एक्सप्रेस के ऐसी कोच बी-3 में सवार महिला का पर्स चोरी कर प्लेटफॉर्म पर उतरे आरोपी को आरपीएफ जवान मेवालाल यादव ने सूझबूझ से धरदबोचा। पर्स में गहने, नगदी व मोबाइल सहित 6 लाख रुपए से अधिक की सामग्री थी। मामला रतलाम जीआरपी को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के मुताबिक यह वाकिया 17 का है। ट्रेन संख्या 19309 शांति एक्सप्रेस रात 2 बजे रतलाम आकर रवाना हुई। इसमें सवार महिला यात्री को अपना लेडिस पर्स नहीं मिला। चोरी की आशंका होने पर घबराई महिला ने इसकी जानकारी नागदा आरपीएफ को दी।
इधर, इससे पहले जब ट्रेन रतलाम आई थी। तब प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ पोस्ट के कांस्टेबल मेवालाल यादव को कोच चेकिंग के दौरान कोच अटेंडेंट ने बताया कि सिंग्नल होते ही एक आदमी जल्दबाजी में उतरकर तेजी से चलता बना। ट्रेन निकलने के बाद जवान यादव प्लेटफॉर्म पर सर्चिंग कर रहे थे कि नागदा से सूचना आई कि रतलाम ट्रेन ठहरने के वक्त ऐसी कोच से पर्स चोरी हुआ है। आशंका पुख्ता होने के बाद कोच अटेंडेंट के बताए हुलिए के मुताबिक जवान यादव ने सफाई कर्मचारी को भी प्लेटफॉर्म पर जुटाया। तब एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म के आखरी छोर पर बैठा हुआ दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लेडीज पर्स मिला।

फ़ोटो-आरपीएफ जवान मेवालाल यादव।

हालांकि पूछताछ में उसने पहले तो संतोषप्रद जबाव नहीं देकर गुमराह करता रहा। लेकिन उसे आरपीएफ़ पोस्ट रतलाम पर ले जाया गया। वहां उप निरीक्षक सतीश तंवर व सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह द्वारा सख्ती से पूछताछ की। तब व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश उर्फ पिंटू नागर पिता ओमप्रकाश नागर (40 वर्ष) निवासी अमृत नगर पंवासा, थाना-पंवासा, जिला-उज्जैन, म.प्र. बताया। उसने उक्त पर्स शांति एक्सप्रेस के ऐसी कोच से चोरी कर रतलाम स्टेशन पर उतरना कबूला। जांच करने पर लेडीज पर्स में एक मोबाइल वीवो कंपनी, अंदर रखा एक छोटा पर्स जिसमें 6900 रुपए नगदी, एक सोने की डायमंड लगी चैन, एक सोने की डायमंड लगी अंगूठी मिली। आरोपी को पर्स व उसमें मिले समस्त सामान के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रतलाम सुपुर्द किया गया। जीआरपी ने मामले में 6,17,000 रूपयेे चोरी का आंकलन कर महिला यात्री के परिजन जीतू निवासी अहमदाबाद की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.