-मुंबई में हुए समारोह में जीएम अशोक कुमार मिश्र ने सौंपी शील्ड।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्ड तथा महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्ड वितरित की गई। इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कुल छ: कार्य कुशलता शील्ड प्रदान की गई। इसमें चार एकल एवं दो संयुक्त रूप से शामिल है।
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र द्वारा रतलाम मंडल को लेखा, परिचालन, स्टोर तथा सर्वे एवं निर्माण विभाग के लिए एकल रूप में दी गई। जबकि कॉमर्शियल विभाग की शील्ड रतलाम एवं मुम्बई सेंट्रल को संयुक्त रूप से दी गई। प्रथम छ: माह मुम्बई सेंट्रल के पास रहेगी। इसी प्रकार एनर्जी एफिसिएंसी शील्ड रतलाम एवं भावनगर मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। जिसमें प्रथम छ: माह रतलाम मंडल के पास रहेगा।
मंडल को छ: शील्ड मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक शील्ड रतलाम मंडल को प्राप्त हो सके।
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...
निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा...
अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान
शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...
इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय
इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन
आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु...
गरीब रथ बनी 'अमीर रथ', कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...
घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे...
रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...
Prev Post
