Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

मैं और मेरी रचना

लेखन संसार;-

############

मूरख और इडियट

मालवो म्हारो
है घणो प्यारो I
डग -डग नीर
पग-पग रोटी I
या वात वइगी
अब खोटी I
यां नी है मुरखां को टोटो I
यां को खांपो भी है
मगज में मोटो I
थ्री -इडियट सनिमो आयो
यां का खांपा,
मूरख अणे टेपा के भायो I
कदी कालिदास जिन्दो वेतो ,
तो ऊ घणो खुस वेतो I
जो मगज से काम नी करे ,
वुज मनक नयो कमाल करे I
अणि ती खंपाओ को
मान जागेगा,
खांपा, मुरख और टेपा
मालवा का नाम रोशन करेगा I
.
-संजय जोशी “सजग”
78 गुलमोहर कॉलोनी रतलाम (म.प्र.)।

———-

लघुकथा

गणित रोजी का

जिस विषय को सारे बच्चे घबराते है ।उसे सिखाने के लिए नई शिक्षिका आई रोजी । थोड़ी ज्यादा उम्र की है ।पर दो चार दिनों में ही रोजी मैडम के कक्षा में सब बच्चे खुशी से बैठने लगे । इससे पहले गणित की कक्षा से हमेशा जोर जोर से डांटने की आवाजे आती ।लेकिन रोजी मैडम सब की चहेती हो गई ।एक दिन रोजी को एक नई कक्षा दी ।वह छठी की कक्षा थी ।बच्चे बहुत शैतान थे । कक्षा में पीछे प्रधानाध्यापिका भी आ गई । बच्चों को पता नहीं चला ।
आते ही रोजी ने बोलना शुरू किया ।देखो बच्चों गणित कोई पढ़ाई नहीं होती। बिलकुल घबराने की जरूरत नहीं है। मैं क्या पढ़ाऊं ? आप सबको मुझसे ज्यादा गणित आता है। गणित तो रोजमर्रा की बात है। पढ़ाई है ही कहां?
बच्चे सुनते ही सोचने लगे। ये क्या कह रही है मैडम। एक बच्चा उठकर पूछने लगा, फिर क्या करना होगा? रोजी बोली देखो रोज हमे कुछ न कुछ लाना होता है। पेंसिल, चॉकलेट, कॉपी है न।जैसे आप दस रुपए ले गए, एक चॉकलेट लाई तो कितने की आई ।वह बच्चा बोला पांच रुपए की और पांच रुपए वापस। रोजी बोली तालियां बजाओ ।देखो इसने तो मूंह जबानी ही गणित कर लिया। आप सबको भी उत्तर सही लगा। है की नहीं गणित आसान ?ये पढ़ाई है क्या ?बच्चे बोले नहीं ——– अब रोजी तालियां बजा रही थी।

-अर्चना पंडित
इन्दौर (मप्र)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.