Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

सीपीओ अलबेला को किए पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट, फिर बताई रेलकर्मियों की समस्या

-पश्चिम रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी के उज्जैन आगमन पर वेरे मजदूर संघ ने रखी समस्याए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम/उज्जैन। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पश्चिम रेलवे (सीपीओ) एसके अलबेला के मुंबई से उज्जैन स्टेशन आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बाद में इन्हें रतलाम मंडल के रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया।

मंडल मंत्री नागर ने रतलाम मंडल के रेल कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को मुख्य कार्मिक अधिकारी के समक्ष रखा। जिसमें अनुकंपा नियुक्ति के अस्वीकृत प्रकरणों को स्वीकृत करने, रतलाम मंडल की लोकल ट्रांसफर पॉलिसी के आपत्तिजनक बिंदुओं को हटाने, मुख्य लोको निरीक्षक कैडर के स्टेपिंग अप पर मनमाने आदेशों को निरस्त करने, रनिंग स्टॉफ का वार्षिक कैडर रिव्यू को मुख्यालय से स्वीकृति प्रदान करने, नए केडर सरचना में ट्रैक मेंटेनर्स को ग्रेड पे 4200 तक पदोन्नति के लिए रेलवे बोर्ड को पश्चिम रेलवेे की और से पत्र लिखने, उज्जैन मुख्यालय की लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदों को उज्जैन स्थानांतरित करने जैसी समस्याएं शामिल थी।
नागर ने मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल में पश्चिम रेलवे के रेल कर्मचारियों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और जीडीसीई परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, शाखा सचिव एस के यादव, शाखा अध्यक्ष नरेन्द्र सहगल, शाखा उपाध्यक्ष शेख जमील, विजय मालवीय, जीआर जरिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.