Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

पूर्व विधायक मनोज चावला व पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद गुगलिया ने छोड़ी कांग्रेस

-सीएम माेहन यादव की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रुद्र पैलेस में इन्हें सदस्यता दिलाई।
दोनों नेता होटल रूद्र पैलेस स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इनका स्वागत किया।
हालांकि पूर्व विधायक मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर कालिख पोतकर विरोध जताया। नामली में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया।

केंद्र व राज्य सरकार में कई पदों पर रहे गुगलिया

इधर, कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद गुगलिया ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। गुगलिया कांग्रेस में रहते हुए कई पदों पर पदस्थ रहे हैं। वह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव के अलावा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, केंद्र सरकार में रेल मंत्रालय सूचना प्रसारण व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य भी रहे है। वे शिक्षा, चिकित्सा, फिल्म निर्माण तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 1996 शुरू किए उनके शिक्षण संस्थान में 1 लाख विद्यार्थी और अध्धयन कर चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.