Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

निजी क्लिनिक का बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर, लापरवाह संचालक लोगों के स्वास्थ्य से बेखबर

-सैलाना रोड स्थित लालबाग सर्विस रोड पर लगे बायोमेडिकल वेस्ट के ढेर
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में निजी क्लिनिक से निकला बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फेंककर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सैलाना रोड स्थित लालबाग सर्विस रोड पर पॉलीथिन बेग में भरकर बड़ी मात्रा में फेंके गए बायोमेडिकल वेस्ट इन निजी क्लिनिक संचालकों की लापरवाही की कहानी बया कर रही है। हालात यह है कि सड़क के आसपास नियमित रूप से बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बेग बिखरे पड़े है। मानवीय स्वास्थ्य के अलावा पशुओं की जान को भी खतरा है। मामले में सीएमएचओ ने संज्ञान में लिया है।


दरअसल मानवीय स्वास्थ्य व प्राकृतिक संतुलन को ध्यान में रखते बायोमेडिकल वेस्ट के निष्पादन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बकायदा एजेंसी नियुक्त की है। इसकी जिम्मेदारी मेडिकल क्लिनिक व नर्सिंग होम संचालकों को दी गई है कि वे अपने सेंटर से निकली सामग्री एजेंसी के सुपुर्द करें। इसके विपरित निजी क्लिनिक संचालकों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फेंककर स्वास्थ्य नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

पशुओं की जान को खतरा

सैलाना रोड स्थित अलकापुरी से बरबड़ के बीच कुछ निजी क्लिनिक संचालित है। रहवासियों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि रात में बायोमेडिकल बेस्ट रात में लालबाग सर्विस रोड पर फेंका जा रहा है। इससे पशुओं को भी हानि हो रही है। दरअसल गाय द्वारा पॉलीथिन के साथ बायोमेडिकल वेस्ट खाने का प्रयास किया जाता है। वहीं कुत्तों द्वारा पॉलीथिन बेग फाड़कर गंदगी फैला रहे है।

प्रमाण पत्र के बाद ही लाइसेंस जारी

मामले में सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चन्देलकर ने इस मामले में कहा है कि बायोमेडिकल वेस्ट निष्पादन के लिए एजेंसी नियुक्त है। इसके प्रमाण पत्र के बाद ही लाइसेंस जारी होते है। बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फेंकने पर कार्रवाई के नियम है। यदि इसके संबंध में वीडियो देखने में आया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.