Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

थीफ इन दी ट्रेन…दौंड-इंदौर एक्सप्रेस के ऐसी कोच में चोरी, गहनों से भरा बैग में उठा ले गए

-उज्जैन स्टेशन के बाद बी-3 कोच में हुई वारदात जीआरपी में दर्ज कराई कायमी।
-सफर के दौरान यात्री सुरक्षित नहीं, एक दिन पहले वंदे भारत ट्रेन में हुई थी चोरी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुणे-इंदौर (दौंड-इंदौर) एक्सप्रेस के ऐसी कोच में चोरी की वारदात हुई है। चोर यात्री का गहनों से भरा बैग चुरा ले गए। चोरी में करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। यात्री ने जीआरपी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मालूम हो कि एक दिन पूर्व ही वंदे भारत एक्सप्रेस में चोरी हुई थी। इसके बाद दौंड-इंदौर में लगातार चोरी हुई है। इन वारदातों से यात्री का सफर असुरक्षित साबित होने लगा है।


जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में हुई चोरी की इंदौर जीआरपी में शिकायत हुई है। पीड़ित पुणे निवासी यात्री प्रवीण पिता चंपालाल जैन ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ बी-3 कोच की बर्थ नंबर 31 व 39 पर इंदौर के लिए सफर कर रहा था। यह ट्रेन 24 फरवरी को सुबह 6.45 बजे उज्जैन क्रॉस हुई। तब सीट के नीचे रखा मां का लाल रंग का बैग नहीं दिखाई दिया।
कोच में खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। बैग के अंदर रखे छोटे बैग में 3 तोला व एक तोला वजन के सोने के मंगलसूत्र, 3 ग्राम की सोने की अंगूठी, मां के पहनने के कपड़े तथा दवाईयां रखी थी। सूचना पर जीआरपी ने दोपहर को 12.15 बजे रिपोर्ट दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.