Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

तेजा मित्र मंडल ने दीक्षांत को दी श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने साथी को किया याद

 

-रेलवे डाउन यार्ड में 100 से अधिक लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। तेजा मित्र मंडल द्वारा दिवंगत दीक्षांत पंड्या की आत्मा की शांति के लिए डाउन यार्ड में सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने साथी को याद किया।

इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बारठ ने अपने उद्बोधन में युवाओं से अपनी जीवनशैली को लेकर  जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना किसी के हाथ में नहीं है। लेकिन हमें किन लोगों के साथ रहना है, किससे दोस्ती करनी है। यह हमें स्वयं तय करना होगा।

कार्यक्रम में तेजा मित्र मंडल के सदस्य आशीष नागदे, शशिकांत शर्मा, अरविंद शर्मा, संजय राजावत, कमल लोट, रवि कटरा, नरेश कटारा, फूलचंद महावर, अक्षय पाल, प्रकाश चंद्रावत,     शेरू भाई, मनीष भाई, अजय जडिया, रंजीत परवार, राजेश पाल, सचिन शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, सिविल डिफेंस के संरक्षक चेतन मीना, राजकुमार द्रविड़, चंद्रशेखर राव, चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.