Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

पहले दिन सकारात्मक चर्चा…अस्वीकृत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण पर दोबारा विचार की मांग उठी

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की वर्ष 2024 की प्रथम पीएनएम के मामला।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की वर्ष 2024 की प्रथम पीएनएम की शुरूआत मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। मजदूर संघ के मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा उठाए ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसमें अनुकंपा नियुक्ति के अस्वीकृत प्रकरण के लिए दोबारा चर्चा की मांग उठाई गई। सभी मुद्दों पर प्रशासन द्वारा बुधवार अंतिम दिन जवाब दिया जाएगा।

इन मुद्दों पर की गई चर्चा

मजदूर संघ द्वारा जिन मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें अनुकंपा नियुक्ति के अस्वीकृत प्रकरण के लिए पुनर्विचार करने, म्युचुअल ट्रांसफर के अस्वीकृत प्रकरणों पर दोबारा मंजूरी के लिए प्रक्रिया में लाने, मंडल के रनिंग स्टाफ को वॉकी-टॉकी यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने, रेलवे कॉलोनी की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा शिमला कॉलोनी में रेल सीमा की दीवार तोड़कर बाहरी असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी कर अराजकता फैलाने, एक्सीडेंट फ्री अवार्ड को रिटायरमेंट के साथ दिलवाने की भी विशेष मांग की गई। कर्मचारियों के पक्ष में मंडल की अन्य ज्वलंत समस्याओं को भी मजदूर संघ द्वारा उठाया गया।

पदधिकारियों ने दिया धन्यवाद

इससे पहले मंडल मंत्री नागर एवं मंडल अध्यक्ष गिरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में वर्ष 2023 के कर्मचारी प्रमोशन कैलेंडर की शत-प्रतिशत प्राप्ति कर आधिकारिक प्रमोशन करने तथा कर्मचारियों के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए रतलाम रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह के पुनर्निर्माण करवाने के लिए धन्यवाद दिया गया। संघ द्वारा उठाए मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाई की अपेक्षा के साथ वार्ता की शुरुआत की।

ये पदधिकारियों रहे उपस्थित

 

मंडल उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री रोशनलाल कौशल, संयुक्त मंडल मंत्री योगेश पाल, केंद्रीय कार्यकारी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर, गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, योगेश यादव, रणधीर गुर्जर, नरेंद्र सहगल, विनय सिंह, बलराम बड़गोत्या, प्रहलाद मीणा, एल.सी. जाखड़, कमलेश चौधरी, अशोक टंडन, आशाराम मीणा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds