Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

एमडीडीटीआई संस्थान में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, पौधरोपण कर डॉ. अम्बेडकर को किया याद

-बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर किया नमन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महू रोड रेलवे कॉलोनी स्थित एमडीडीटीआई संस्थान में 6 दिसंबर को प्रतिवर्ष की भांति भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बौद्ध अनुयायियों के अनुसार डॉ. अंबेडकर भी अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं। इसलिए उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सर्वप्रथम संस्थान के मुख्य प्रशिक्षण कुशल पाल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण किया गया। तत्पश्चात संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए गए। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के समस्त स्टाफ द्वारा संस्थान में गमले सहित पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्थान में कार्यरत कर्मचारी संजय भावसार, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, संतोष बैरवा, विजय पंवार, महिपाल एवं समस्त ट्रेनीज उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds