Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

‘बा’ पर भारी, अबकी बारी!, पिछली ‘बेरुखी’ का मिलेगा सिला…?

– पिछले कार्यकाल में भाजपा जनप्रतिनिधि व जनता  के बीच की दूरी आ रही आड़े।

– कार्यकर्ताओ के फोन तक उठाने से बचते रहे रतलाम ग्रामीण भाजपा विधायक।

– चुनाव पूर्व 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा में भाजपा संकट में आती दिखाई दे रही है। पिछले कार्यकाल में भाजपा विधायक की बेरुखी का खामियाजा अब भाजपा उम्मीदवार मथुरालाल डामोर को उठाना पड़े तो यह आश्चर्यजनक बात नही है। इसे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की वजह ही मानी जा रही कि चुनाव पूर्व 50 से अधिक कार्यकर्ता ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

स्वेच्छानुदान निधि का क्षेत्र में लाभ नही

रतलाम ग्रामीण के पूर्व में भाजपा कार्यकाल में स्वेच्छानुदान राशि के दुरुपयोग की बातें भी सामने आई है। विधानसभा के मैदानी कार्यकताओं की माने तो सरकार द्वारा विधानसभावार स्वेच्छानुदान राशि 5 लाख से बढ़ाकर 50 रुपए की है। यह स्वीकृति होने के उपरांत भी रतलाम ग्रामीण में योग्य हितग्राही के हाथ यह राशि नहीं लग सकी। बल्कि इस मद का दायरा मिलने-जुलने वाले तक सीमित रहा। कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अब वर्तमान भाजपा उम्मीदवार पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है।

फोन नहीं उठाने से कई कार्यकर्ता नाराज

रतलाम ग्रामीण विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल में आम जनता की यह भी शिकायत रहीं कि विधायक द्वारा हर बार उनके मोबाइल फोन रिसीव नहीं किए गए। कई मौकों पर संगठन से जुड़े मामलों में विधायक द्वारा फोन नही उठाने से जिला संगठन नेतृत्व द्वारा भी आपत्तियां ली गई।

50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ

विधानसभा चुनाव के ठीक तीन दिन पहले नामली क्षेत्र के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस का हाथ थाम लेना भाजपा उम्मीदवार के लिए बड़ी परेशानी साबित होने लगी है। इस कारण बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने कहा कि रतलाम ग्रामीण में पिछले 10 साल से भाजपा के विधायक रहे हैं। लेकिन गांवों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। नामली में जनसंपर्क के दौरान भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक बंटी डाबी के नेतृत्व में ईटावा खुर्द के राजेश कुमावत ईटावाखुर्द के साथ गांव बिंदिया खेड़ी एवं ईटावा के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं नामली ब्लॉक से लक्ष्मण वडेल परिवार भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।

 

ये कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, रतलाम जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह गुड्डू बन्ना, नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशन सिंघाड़, नामली पार्षद तूफानसिंह सोनगरा, पूर्व सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष अशोक चौहान, प्रार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी, दिलीप जाट, बंशीलाल, पंकज राठौड़, कपिल कुमावत, गौरव राठौड़, दीपक तलोदियासंजय चौहान, दिलीप कुमावत, नागेश्वर शर्मा, रामचंद्र मेहता, पूर्व सरपंच जितेंद्र पांचाल, लाल डोडिया, कारू डोडिया, अनोखी डोडिया, नागेश्वर टेलर, भंवरलाल मेहता आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

रतलाम ग्रामीण में संख्या व मतदाता

कुल जनसंख्या- 332616

कुल मतदाता- 213743

पुरूष मतदाता-106954

महिला मतदाता-106786

Leave A Reply

Your email address will not be published.