Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

प्रधानमंत्री का सभा स्थल : केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया निरीक्षण, कहा- व्यवस्था संतोषजनक

4 नवंबर को आ रहे है मोदी, वे बंजली मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे बंजली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके सभा स्थल का गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री तोमर रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद सड़क मार्ग से रतलाम आए। शहर आगमन पर विधायक एवं भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds