Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

शक्तिस्वरूपा बालिका से आशीर्वाद लिया… किया शंखनाद, बजा बिगुल, अब चुनावी समर के लिए तैयार दादा

-दिव्यांग ने बताई अपनी समस्या दादा ने कहा जल्द ही आपकी समस्या कांग्रेस निराकरण करेगी…

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसंपर्क अभियान रविवार शाम डोसी गांव से प्रारंभ हुआ। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत दादा ने कन्या का आशीर्वाद लेकर की। दादा ने मिस्टी कचरिया को चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात क्षेत्र के निवासरत दिव्यांग बद्री सांखला से मिले। बद्री सांखला ने पेंशन व कूपन चालू करने की अपनी समस्या बताई। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने आश्वासन दिला कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आपको सारी योजनाओं का जल्द ही लाभ प्राप्त होगा।

दादा के समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से हाथ के पंजे का निशान पर मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट, प्रेमलता दवे, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी,शैलेन्द्र सिंह अठाना, रामचंद्र धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, धर्मेंद्र मंडवारिया पुनीत शर्मा गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, अमरसिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या पार्षद सलीम बागवान,जोएब आरिफ, अभिजीत सुराणा, शीतल सेन,नवीन मेहता आदि रहे।

सोमवार आज वार्ड 19 व 20 में होगा प्रचार

30 अक्टूबर 2023 को रतलाम विधानसभा प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा का जनसम्पर्क कार्यक्रम वार्ड क्र. 19 व 20 में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें वार्ड नंबर 19 में साई मंदिर हिम्मत नगर से प्रारंभ होकर हिम्मत विहार, अमृत सागर गृह निर्माण कॉलोनी, ओसवाल नगर, वी आई पी नगर ,दीनदयाल नगर, एफ,जी,ई सेक्टर, सैनिक कॉलोनी, धीरज शाह नगर की गली नंबर 1,2,3,4,5,6, ईश्वर नगर फाटक के यहां समापन होगा तथा वार्ड नंबर 20 में दीनदयाल डी सेक्टर पानी की टंकी के यहां से प्रारंभ होकर 20 सेक्टर सी सेक्टर, सैफी नगर, श्रीनगर, नेमीनाथ नगर, अमृत सागर कॉलोनी, ऋषभ नगर, ए सेक्टर दीनदयाल नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds