-डामर भी आज तो डॉ. पाण्डेय 27, श्रीमती चारेल तथा श्री मालवीय 30 अक्टूबर को करेंगे नामांकन प्रस्तुत
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 26 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। प्रथम दिन रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी मथुरालाल डामर द्वारा गुरुवार को नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय 27 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा।
रतलाम शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप सुबह 11 बजे अपने चुनाव कार्यालय से रैली के रूप में नए कलेक्टोरेट में नामांकन प्रस्तुत करने जाएंगे। नामांकन रैली स्टेशन रोड़ स्थित विसाजी मेंशन से आरंभ होकर दिलबहार चौराहा, टी.आई.टी. रोड़, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। इस दौरान संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा प्रभारी विधायक अल्पेश भाई ठाकुर, महापौर प्रहलाद पटेल, निमग अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार के अनुसार सुबह 11.30 बजे सालाखेड़ी में कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे।
भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर रैली के रूप में नामांकन प्रस्तुत करने पुराने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में जाएंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे सोमवारिया में होगा। इसके बाद नामांकन रैली निकलेगी और डॉ. पाण्डेय द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। आलोट विधानसभा संयोजक नन्दन राज जैन के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार सैलाना विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को सैलाना में रैली के रूप में पहुंचकर नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा।
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी...
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
