Logo
ब्रेकिंग
टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ...

राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए शैक्षणिक भवन का राज्यपाल गेहलोत ने किया उद्घाटन, कहा- शिक्षा विद्यार्थियों की अमोल धरोवर

-समारोह अध्यक्ष शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-शिक्षा के साथ संस्कार व सहनशीलता सर्वोच्च गुण

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नवीन शैक्षणिक भवन का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के कर कमलों से हुआ। समारोह की अध्यक्षता रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय चौरड़िया, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, समाजसेवी सुशील अजमेरा रहे।


अतिथियों का स्वागत राॅयल ग्रुप इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर द्वय डाॅ. उबेद अफजल एवं चर्चिल गुगालिया ने किया।
राज्यपाल गेहलोत ने संबोधित करते कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था युवा शक्ति ही मजबूत कर रही है। शिक्षा वह अमूल्य धरोहर है जो हमेशा आपके साथ जीवनसाथी के रूप में रहती है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उद्बोधन में रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं सहनशीलता सर्वोच्च गुण है। उन्होंने युवाओं को राज्यपाल की जीवनी एवं संघर्ष के बारे में बताकर आगे बढ़ने एवं सेवाकार्य करने के लिए प्रेरित किया।
राॅयल ग्रुप के चेयरमेन गुगालिया ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार का ज्ञान देना भी बेहत जरूरी है। क्योंकि शिक्षा विद्यार्थियों के लिए अमूल्य तोहफा है। जिससे उनके जीवन की दशा व दिशा बदलती है। लेकिन संस्कार उनके जीवन का सार है जो उनके व्यक्तित्व को विकसित करता है। जिससे उनके चरित्र निर्माण होता है और उनका सम्मान बढ़ता है।

उन्होनें अपने उद्बोधन में रतलाम को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि अब राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के साथ-साथ सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा शिक्षा देने हेतु तैयार है।
कार्यक्रम में राॅयल काॅलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डाॅं. मनीष सोनी, मेनेजमेंट प्राचार्य डाॅं. प्रवीण मंत्री, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी प्रफुल्ल उपाध्याय, नर्सिंग काॅलेज प्राचार्य जगदीश डूके, कामर्स प्राचार्य डाॅं. अमित शर्मा, दीपिका कुमावत एवं कपिल केरोल सहित बड़ी संख्या में राॅयल काॅलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहें।
संचालन टीचर एजुकेशन प्राचार्य डाॅ. आर.के. अरोरा ने किया। आभार प्रदर्शन काॅलेज डायरेक्टर डाॅ. अफजल ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.