Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

एक ऐसी साख सहकारी सोसायटी : एक भी डिफॉल्टर नहीं और रिकवरी सौ फीसदी

-एनुअल जनरल मीटिंग में अध्यक्ष ने सदस्यों को दी अहम जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में एक ऐसी सहकारी सोसायटी है। जिसके संचालन में एक भी डिफॉल्टर नहीं हैं। बल्कि सौ फीसदी रिकवरी के चलते संस्था ने लाभांश भी प्राप्त किया।
यहां बात हो रही है शारदा साख सहकारी सोसायटी की। संस्था की 10 सितंबर 2023 रविवार को होटल स्वाद एक्जेटिका में एनुअल जनरल मीटिंग हुई।

इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर लेखराज पाटीदार, विशेष अतिथि सीनियर एडवोकेट आरएस गुर्जर एवं पार्षद व सिवरेज व जलकार्य विभाग अध्यक्ष भगत सिंह भदोरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते संस्था अध्यक्ष बीपी सिंह ने सोसायटी की सालाना गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने लाभांश का 12 प्रतिशत समिति के सदस्यों को देने की घोषणा की। इस पर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस निर्णय का स्वागत किया।

जीडी अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान जीडी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा समिति सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया। विश्व समिति के डायरेक्टर कृष्ण कुमार मोदी, हिंदू मोदी, मेंबर एवं होटल स्टाफ का निशुल्क निरीक्षण किया गया। उसके लिए समिति के अध्यक्ष बीपी सिंह द्वारा धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, सरोज बाला चौहान, गिरीश शर्मा सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। संचालन अंतरा वाहेगांवकर ने किया। आभार चंद्रकांत वाहेगांवकर ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.