Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

लाइव डेमो: ऐसे करें उपचार व बचाव, सिविल डिफेंस स्टाफ ने विद्यार्थियों को सिखाए गुर

-सभी सुरक्षा का संकल्प लें तथा आमजन को इसके प्रति जागरूक करें – उमा प्रसाद
-श्री मातृ विद्या मंदिर विद्यालय के छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार और सहायता प्रदान करना सीखना चाहिए, ताकि समय पर सहयोग प्रदान कर जीवन बचाया जा सके। हम सभी को सुरक्षा का संकल्प लेकर आमजन को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।


ये बात रतलाम रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने कही। वे शनिवार को पश्चिम रेलवे के सिविल डिफेंस स्टाफ़ द्वारा श्री अरविन्द मार्ग स्थित ओरो आश्रम परिसर में श्रीमातृ विद्या मंदिर विद्यालय के छात्रों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। आपने कहा कि बिना संस्कारों के विद्या का कोई मोल नहीं। यहां सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जोड़ा जा रहा है, यह बहुत सुंदर बात है।
इस मौके पर विद्यार्थियों को लेकिव डेमो के माध्यम से उपचार व बचाव के गुर सिखाए गए। सिविल डिफेंस इंचार्ज चेतन मीणा ने प्राथमिक उपचार और सहायता से संबंधित भूमिका प्रस्तुति की। इसके बाद विद्यार्थियों को फिल्म और प्रयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इससे पहले मुख्य अतिथि ने श्री माँ और श्री अरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने इस मौके पर रेल्वे फाटक से जुड़े सुरक्षा के नियमों पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में वैशाली बिष्ट, विनीता डामोर, संजय ओझा, हितेश शाह,संजय राजावत, प्रेम सिंह राठौर, अशोक टंडन, अमित गोसर, राजेश नलवाया, बाबू चारेल, कोशल यादव, अमित चौहान आदि की अहम् भूमिका रही।

इन्होंने किया स्वागत

मुख्य अतिथि और सिविल डिफेंस स्टाफ़ का स्वागत ओरो आश्रम परिवार व शिक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य सुजानमल रतनपुरा, सतीश पंड्या, विनीता ओझा, प्राचार्य लोकेंद्र सिंह सिसौदिया, शिक्षिका भावना शर्मा, विशाखा सुबेदार,अमित श्रीवास्तव, करणजीत सिंह, राघवेन्द्र तंँवर, पीयुष राठोड़ ने किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को श्री माँ और श्री अरविन्द का साहित्य भेंट किया गया। संचालन यशपाल तंँवर ने किया। आभार प्रचार्य लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.